{"_id":"65aeaf54e527bb680b081a82","slug":"strict-police-surveillance-from-railway-station-to-track-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-10425-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: रेलवे स्टेशन से ट्रैक तक पुलिस की सख्त निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: रेलवे स्टेशन से ट्रैक तक पुलिस की सख्त निगरानी
विज्ञापन
आजमगढ़। रेलवे स्टेशन से लेकर ट्रैक तक पुलिस की सख्त निगरानी है। जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने सीआईबी वाराणसी के डॉग स्क्वाड की टीम के साथ स्टेशन पर चेकिंग किया।
रेलवे प्लेटफार्म में चेकिंग कर यात्रियों के सामान काे जांचा गया। संदिग्धों से पूछताछ भी की गई। प्रवेश द्वार पर विशेष चेकिंग के लिए फोर्स तैनात की गई थी। श्रीरामलला प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर पुलिस और प्रशासनिक महकमा सक्रिय रहा।
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) और रेलवे राजकीय पुलिस (जीआरपी) सीआईबी वाराणसी के डॉग स्क्वाड के साथ संयुक्त रूप से आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की गई। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर आई गोदान एक्सप्रेस 11060 को टीम ने चेक किया। यात्रियों को लाउड हेलर के माध्यम से जागरूक भी किया गया। चेकिंग के दौरान कोई संदिग्ध व्यक्ति व वस्तु दिखाई नहीं दी। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी होती रही। लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर जीआरपी प्रभारी उप निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ल, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक आरसी मीना आदि रहे।