फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Strict action will be taken if sugar mill closed due to sugarcane

गन्ना रहते बंद हुई चीनी मिल तो होगी कार्रवाई

Fri, 26 Feb 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken if sugar mill closed due to sugarcane
आजमगढ़। किसानों के लिए राहत भरी खबर है। अब दि किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव 27 फरवरी को नहीं बंद होगी। जब तक किसानों के पास गन्ना रहेगा और आपूर्ति करते रहेंगे तब तक मिल को बंद नहीं किया जाएगा। यदि मिल प्रबंधन ऐसा करता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उक्त बाते जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल ने कही। उन्होंने कहा कि मिल बंद होने से पहले मिल प्रबंधन को तीन बार नोटिस जारी करनी होगी। जब तक वह एनओसी नहीं देंगे तब तक मिल नहीं बंद की जाएगी।
विज्ञापन

दि किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव 27 फरवरी से पेराई बंद कर देगा। मिल प्रबंधन ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जबकि गन्ना पेराई लक्ष्य से अभी कोसों दूर है। पेराई सत्र वर्ष 2020-21 में 47 लाख 600 क्विंटल गन्ना क्रशिंग का लक्ष्य तय किया गया था। जिसके सापेक्ष अभी तक मिल में मात्र 22 लाख 70 हजार छह क्विंटल ही गन्ना क्रशिंग कर पाया है। मिल गेट को छोड़ टोटल 37 क्रय केंद्रों पर पहले ही पर्ची फ्री कर बंद करने की प्रक्रिया चल रही है। अब मिल गेट पर मैसेज देकर 27 फरवरी को पूर्ण रूप से सीजन समाप्त करने की घोषणा कर दी गई है। सर्वे के अनुसार आठ लाख क्विंटल गन्ना मिलने की उम्मीद जताई गई थी लेकिन मात्र चार लाख क्विंटल गन्ना मिला। वहीं किसानों ने मिल बंद होने के फैसले को गलत ठहरा रहे हैं। अभी बहुतायत किसानों का गन्ना खेत में ही पड़ा है।
विज्ञापन

अभी कई क्षेत्रों में किसानों का गन्ना आपूर्ति नहीं हुआ है। मिल को अभी और गन्ना मिलेगा। ऐसे में चीनी मिल नहीं बंद किया जाएगा। मिल बंद होने से पहले तीन नोटिस जारी करनी होगी। इसके बाद हमारे द्वारा एक सर्वे किया जाएगा। इसके बाद उन्हें एनओसी दिया जाएगा। तब वह मिल बंद कर पाएंगे। यदि गन्ना रहते मिल बंद की गई तो मिल प्रबंधन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशर्फी लाल, जिला गन्ना अधिकारी, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed