{"_id":"685c3d72af1af99d420ae28d","slug":"strict-action-should-be-taken-in-crimes-against-women-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-133485-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: महिला अपराधों में कठोर कार्रवाई की जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: महिला अपराधों में कठोर कार्रवाई की जाए
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में महिला बीट प्रणाली को और अधिक प्रभावी व जनसरोकार से जोड़ने के उद्देश्य से पुलिस लाइन स्थित सभागार में बुधवार को महिला बीट अधिकारियों की गोष्ठी हुई।
इस दौरान निर्देश दिया गया कि महिलाओं व बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों पर कठोर कार्रवाई की जाए। छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न के मामलों में तत्काल कार्रवाई की जाए। स्कूलों और कॉलेजों के बाहर मनचलों व असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जाए। अपर पुलिस अधीक्षक मधुवन कुमार सिंह ने कहा कि महिला सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता हमारी प्राथमिकता है और इसके लिए पुलिस बल पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। उन्होंने महिला बीट अधिकारियों से जनसंपर्क और जनजागरूकता बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने की अपील की।
जनपद की सभी महिला बीट पुलिस अधिकारियों को मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5 के तहत स्कूल, कॉलेज, ग्राम व वार्ड स्तर पर बीट चौपाल आयोजित कर अधिक से अधिक महिलाओं व छात्राओं को सरकारी योजनाओं एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी देने के निर्देश दिए गए। साथ ही, महिला हेल्पलाइन नंबर्स 1090, 1098, 1076, 181, 112, 102, 108 और पॉस्को एक्ट (कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न से सुरक्षा अधिनियम-2013) की विस्तृत जानकारी जनमानस तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं नोडल अधिकारी मिशन शक्ति मधुबन कुमार सिंह तथा सीओ सदर आस्था जायसवाल ने की।
विज्ञापन
बीट रजिस्टर में दर्ज होंगे तीन प्रारूप
प्रारूप ए : महिला अपराधों से संबंधित सूचनाएं और कार्रवाई। प्रारूप बी : पीड़िताओं और उनके परिजनों की काउंसिलिंग एवं शिकायत निस्तारण। प्रारूप सी : जनजागरूकता एवं प्रचार-प्रसार का विवरण