फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Strengthening education, health and law and order is the first priority: Divisional Commissioner

शिक्षा, स्वास्थ्य व कानून व्यवस्था को मजबूत करना पहली प्राथमिकता : मंडलायुक्त

Mon, 01 Aug 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Strengthening education, health and law and order is the first priority: Divisional Commissioner
आजमगढ़। आजमगढ़ मंडल के नए कमिश्नर मनीष चौहान ने सोमवार को कार्यभार संभाल लिया। इसके बाद अफसरों, कर्मचारियों से औपचारिक परिचय प्राप्त करने के साथ ही मंडल के सभी क्षेत्र की समस्याओं का समयबद्ध रूप से निराकरण कराना, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ एवं उसके आसपास के जिलों से वह पहले से परिचित हैं। नवागत मंडलायुक्त मनीष चौहान ने मंडल मुख्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। मूल रूप से वह जोधपुर (राजस्थान) के निवासी है। वह 2000 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। नवागत मंडलायुक्त ने अपना कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत कहा कि चूंकि वह लगभग 10 वर्ष पूर्व आजमगढ़ में जिलाधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं, इसलिए मंडल के अंतर्गत आने वाले जनपदों की समस्याओं को भलीभांति जानते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ कराना उनकी प्राथमिकता है। कहा मंडल के जनपदों की आवश्यकताओं के दृष्टिगत यदि तैयार परियोजनायें शासन स्तर पर विचाराधीन है तो उसे शीघ्रतापूर्वक स्वीकृत कराए जाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। शासन की योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने पर उनकी खास नजर रहेगी। वहीं मंडलायुक्त सर्किट हाउस में पहुंचे तो जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बुकें भेंट कर उनका स्वागत किया तथा औपचारिक रूप से उन्हें मंडलायुक्त का पदभार हस्तांरित किया। इसके अलावा अपर आयुक्त (न्यायिक) हंसराज, संयुक्त विकास आयुक्त ओपी आर्य, मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अनिल कुमार मिश्रा, मंडलीय अर्थ एवं संख्याधिकारी डा. नीरज श्रीवास्तव सहित अन्य मंडलीय जनपदीय अधिकारियों द्वारा तथा जनपद की सीमा पर उपजिलाधिकारी बूढ़नपुर व अन्य अधिकारियों द्वारा बुकें भेंट कर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed