फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Straw burned, burnt tractors

भूसा जलकर राख, ट्रैक्टर भी जला

Wed, 06 May 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 06 May 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Straw burned, burnt tractors
थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में मंगलवार की दोपहर में भूंसा बनाते समय ट्रैक्टर से निकली चिंगारी से जहां भूंसा जल गया वहीं ट्रैक्टर में भी आग लग गई। फायर बिग्रेड को सूचना देने के साथ ही ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। बाद में पहुंचे फायरकर्मियों ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से थोड़ी देर के लिए हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। आशंका जताई जा रही है कि आग ट्रैक्टर के इंजन से निकली चिंगारी से लगी होगी।
विज्ञापन


घटना के अनुसार, गांव निवासी हीरा यादव के खेत में ट्रैक्टर से भूसा बनाने का काम चल रहा था। दोपहर सवा 12 बजे अचानक भूसे में आग लग गई। जिसने ट्रैक्टर को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने   ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाई। हीरा यादव ने बताया कि 10 हजार रुपए का भूसा जल गया है। जबकि जलकर नष्ट हुआ ट्रैक्टर जनपद अंबेडकर नगर निवासी कल्पनाथ यादव का था। जिसे चलाकर गेहूं की डाठ से भूंसा तैयार हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed