फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Strategized the Independence Day programs

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों की रणनीति बनाई

Tue, 11 Aug 2020 05:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
Strategized the Independence Day programs
आजमगढ़। अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम जिला, तहसील, नगर निकाय, ग्राम पंचायत, विद्यालय समेत अन्य स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य स्वास्थ्य संबंधी प्रोटोकाल का प्रयोग किया जाएगा। प्रात: आठ बजे सरकारी तथा गैर सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन होगा। राष्ट्रीय एकता, अखंडता, धर्म निरपेक्षता और सांप्रादायिक सौहार्द की भावना को बलवती बनाने पर बल दिया जाएगा। शिक्षण संस्थाओं में प्रात: नौ बजे से ध्वजारोहण, राष्ट्रीय गान संपन्न होगा। शाम 6.30 बजे सरकारी भवनों, प्राथमिक स्वास्थ्य भवनों पर रोशनी कराई जाएगी। जिला मुख्यालयों के सरकारी भवनों पर की गई रोशनी का निरीक्षण जिलाधिकारी करेंगे। अधिशासी अधिकारी मलिन बस्ती का चयन कर उसकी सफाई कराएंगे। नगर निकाय सार्वजनिक स्थानों तथा कार्यक्रम स्थल पर सफाई व चूने की व्यवस्था करेंगे। विशेष रूप से स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित स्थानों, शहीद स्मारकों तथा महापुरुषों की प्रतिमाओं के आसपास सफाई व्यवस्था और रोशनी की भी व्यवस्था करेंगे। आईएमए की ओर से नगर पालिका चौराहा तथा सिविल लाइन चौराहा पर सजावट और रोशनी की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed