{"_id":"61eaf3f2b86ce022d91ce29f","slug":"stopped-salary-of-the-principal-of-ashrafia-inter-college-azamgarh-news-vns634812999","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मिले अशरफिया इंटर कॉलेज के प्रचार्य का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मिले अशरफिया इंटर कॉलेज के प्रचार्य का रोका वेतन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोविड-19 टीकाकरण माइक्रो प्लान के अन्तर्गत अशरफिया इण्टर कालेज माहुल में टीकाकरण किया जाना है। जिसमे अध्ययनरत 15-18 वर्ष के छात्र-छात्राओं को 20 जनवरी को शतप्रतिशत टीकाकरण कराने के लिए निर्धारित किया गया था। नोडल रमेश यादव ने जानकारी दी कि स्कूल बंद है। विद्यालय बंद होने के कारण छात्र-छात्राओं का टीकाकरण नहीं हो पाया। जिसे लेकर डीआईओएस ने 20 जनवरी का प्रधानाचार्य अशरफिया इंटर कालेज माहुल का वेतन अवरूद्ध करते हुए तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।
शासन के निर्देश पर 15 से 18 वर्ष की आयु वाले युवाओं का वैक्शीनेशन किया जा रहा है। इसके तहत कोविड-19 टीकाकरण माइक्रो प्लान तैयार कर विद्यालयों में कोरोना का टीका लगाया जा रहा। प्रतिदिन जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी व जिला विद्यालय निरीक्षक डा. वीके शर्मा द्वारा इसकी मानीटरिंग की जा रही है। गुरुवार को अशरफिया इंटर कालेज माहुल बंद पाया गया। नोडल रमेश यादव ने इसकी सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक को दी। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. वीके शर्मा ने विद्यालय के प्रधानाचार्य का वेतन अवरूद्घ करते हुए तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समय से संतोषजन जवाब नहीं मिला तो उनके विरूद्घ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीआईओएस ने कहा कि सभी विद्यालय निर्धारित समय सीमा के अंदर शतप्रतिशत वैक्सीनेशन करा लें। यदि ऐसा नहीं किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व टीकाकरण अभियान में लापरवाही मिलने पर दो विद्यालयों के मान्यता प्रत्याहरण की नोटिस जारी की जा चुकी है।