{"_id":"84c7e135cd181c4fa3e06913f489e086","slug":"stopped-salary-of-26-officials-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 अधिकारियों का वेतन रोका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 अधिकारियों का वेतन रोका
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 19 Dec 2014 12:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जनसुनवाई और मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त शिकायतों के
निस्तारण में शिथिलता बरतने पर डीएम रणवीर प्रसाद ने कड़ी कार्रवाई की है।
उन्होंने 26 अधिकारियों का वेतन रोक दिया है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जारी निर्देश में कहा है कि जब तक शत प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण नहीं हो जाता है तब तक उनके वेतन आहरण पर रोक लगी रहेगी।
काम शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों में एसडीएम सदर, एसडीएम सगड़ी, एसडीएम फूलपुर, एसडीएम निजामाबाद, एसडीएम मेंहनगर, एसडीएम लालगंज , एसडीएम बूढ़नपुर तथा
जिला पंचायत राज अधिकारी के अलावा डीआरडीए के परियोजना निदेशक, डूडा के परियोजना अधिकारी, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी,
जिला विद्यालय निरीक्षक, बीएसए, जिला पूर्ति अधिकारी पर शामिल हैं। इसी तरह विद्युत वितरण खंड-1 एक्सईएन, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका आज़मगढ़
के अलावा पुलिस विभाग के थानाध्यक्ष देवगांव, जीयनपुर कोतवाली प्रभारी, थानाध्यक्ष कंधरापुर, थानाध्यक्ष मुबारकपुर, थानाध्यक्ष रौनापार, थानाध्यक्ष सिधारी, थानाध्यक्ष तहबरपुर तथा थानाध्यक्ष तरवां पर कार्रवाई की गाज गिरी है।