Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Stop seizures of 5-10 litres of liquor, focus on bigger operations: ADG Zone

बंद करें 5-10 लीटर शराब की बरामदगी, बड़ी कार्रवाई पर ध्यान करें केंद्रित : एडीजी जोन

Tue, 03 Nov 2026 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Stop seizures of 5-10 litres of liquor, focus on bigger operations: ADG Zone
अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, नवीन अरोड़ा सोमवार को नए आईपीएस अधिकारियों की टीम के साथ जनपद के वार्षिक निरीक्षण पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का जायजा लिया और कार्यप्रणाली की समीक्षा की।
विज्ञापन

निरीक्षण में डीआईजी सुनील कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और मीडिया प्रतिनिधियों से भी संवाद किया।
विज्ञापन

एडीजी जोन वाराणसी नवीन अरोड़ा ने मीडिया से वार्ता के दौरान बताया कि वह अपने साथ नए और प्रशिक्षु अधिकारियों को भी लेकर आए हैं, ताकि वे निरीक्षण की बारीकियों के साथ ही आम जनमानस से बातचीत करने के तरीके सीख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में निर्देश दिया गया है कि पांच-दस लीटर शराब की बरामदगी जैसी छोटी कार्रवाइयों को बंद कर बड़ी कार्रवाई पर ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने बताया कि आजमगढ़ पुलिस अच्छा कार्य कर रही है।
पब्लिक ग्रीवांस पोर्टल पर काफी दिनों तक नंबर एक रहने के बाद वर्तमान में नंबर दो पर है। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां पूर्व में हुई घटनाओं का अवलोकन कर करने के निर्देश दिए गए। जिन लोगों को जनपद में तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है, उनके स्थानांतरण की सूची तैयार कर लें।
उन्होंने बताया कि आज जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों के साथ बैठक की गई। सबसे बड़ी बात यह रही कि लगभग 40 प्रतिशत शिकायतें बिजली, नगरपालिका आदि विभागों से संबंधित थीं। यह इस बात को दर्शाता है कि जनपद पुलिस अच्छा कार्य कर रही है।
पुलिस कार्यालय पहुंचने पर एडीजी जोन वाराणसी नवीन अरोड़ा को गार्द द्वारा सलामी दी गई। उन्होंने डीआईजी और एसपी की उपस्थिति में विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। इनमें अपर पुलिस अधीक्षक नगर कार्यालय, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कार्यालय, आंकिक शाखा और डीसीआरबी शामिल थे।
नवीन अरोड़ा ने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव और कार्यों के समयबद्ध निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस कार्यालय सभागार में समस्त राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी हुई।
गोष्ठी में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, विवेचनाओं की गुणवत्ता और लंबित मामलों के निस्तारण पर चर्चा हुई। महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम और यातायात व्यवस्था भी महत्वपूर्ण बिंदु थे।
नवीन अरोड़ा ने अधिकारियों को अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करने और गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनशिकायतों को गंभीरता से सुनकर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने पर जोर दिया।
समीक्षा गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक और अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव उपस्थित थे। जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी भी मौजूद रहे। विभिन्न जनपदों से भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी भी शामिल हुए। इनमें जौनपुर से सम्यक चौधरी, चंदौली से विक्रम दहिया और मिर्जापुर से राजकुमार मीणा थे। सोनभद्र से ऋषभ रुदवाल और मेवीस वॉक और भदोही से शुभम अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

00
जनसंवाद में सुझावों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन
समीक्षा गोष्ठी के बाद नवीन अरोड़ा ने पुलिस लाइन आजमगढ़ में जनप्रतिनिधियों से भेंट की। उन्होंने विभिन्न विषयों पर संवाद स्थापित कर उनके सुझाव और समस्याएं सुनीं। नवीन अरोड़ा ने जनहित और सुरक्षा से संबंधित विषयों पर पुलिस प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसी क्रम में उन्होंने गणमान्य नागरिकों, पीस कमेटी के सदस्यों और व्यापार संगठनों के पदाधिकारियों से भी मुलाकात की। उन्होंने जनपद में शांति और सौहार्द बनाए रखने तथा पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील की। प्राप्त सुझावों और समस्याओं पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। एडीजी जोन वाराणसी ने बताया कि उनके साथ कई जनपदों में तैनात नए अधिकारी शामिल हैं। ये लोग तकनीकी रूप से काफी मजबूत हैं। अपराध के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों को लेकर वर्ष 2030 के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी, ताकि अपराध के बदलते स्वरूप से आसानी से निपटा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed