{"_id":"62658f74f625e36afc4db798","slug":"still-forced-to-travel-hesitantly-azamgarh-news-vns6500819126","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भी हिचकोले खाते सफर के लिए विवश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज भी हिचकोले खाते सफर के लिए विवश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा करने वाली नगर पालिका लोगों को आवागमन के लिए अच्छे मार्ग भी नहीं उपलब्ध करा पा रही है। इसका नजारा शहर की गलियों को देखकर लगाया जा सकता है। पहले तो सड़कों की मरम्मत के लिए बरसात का हवाला दिया गया फिर चुनाव आचार संहिता का अब सब खत्म होने के बाद भी अभी तक नगर क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत का कार्य नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग ने शुरू नहीं किया गया है। जिसका खामियाजा लोगों को शहर में हिचकोले खाते हुए सफर कर भुगतना पड़ रहा है।
नगर क्षेत्र के मुख्य मार्ग पीडब्ल्यूडी के अधीन हैं जबकि शहर की गलियां नगरपालिका के हवाले हैं। विगत कई वर्षों से इन गलियों और रास्तों से होकर गुजरने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका क्षेत्र की कई गलियां ऐसी हैं जिनके लोग कई वर्षों से जलालत झेल रहे हैं। जल निगम द्वारा हर्रा की चुंगी से कोट किला तक सीवर लाइन बिछाने का कार्य किया गया है। सीवर लाइन बिछाने का कार्य करने के बाद जलनिगम ने खोदे गए स्थान को मिट्टी से भर दिया। बरसात होने के बाद मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गई। जिसके कारण आवागमन दूभर हो गया है। कुछ दिन पहले नगरपालिका द्वारा कुछ कार्य कराया गया लेकिन फिर उसे बीच में ही छोड़ दिया गया। वहीं, शिब्ली चौराहे से हरिऔध नगर जाने वाला मार्ग कई जगहों पर टूट गया है। मार्ग में कई जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पीडब्ल्यूडी ने कराया अधूरा कार्य
आजमगढ़। नगर के सब्जी मंडी चौराहे से लेकर बदरका होते हुए एटलस पोखरा के रास्ते स्टेडियम जाने वाले मार्ग की मरम्मत पीडब्ल्यूडी द्वारा कराई गई। लेकिन आधे अधूरे कार्य को कराकर ही पीडब्ल्यूडी ने छोड़ दिया। जिसका परिणाम है कि आज भी सब्जी मंडी से लेकर बदरका त्रिमुहानी के आगे तक सड़क कई जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है। जिसके कारण आवागमन दूभर हो गया है।
विज्ञापन
तीन सालों से खराब है पुरानी कोतवाली-दलालघाट मार्ग
आजमगढ़। नगर के पुरानी कोतवाली से दलालघाट जाने वाला मार्ग लगभग तीन वर्षों से खराब हालत में है। यह मार्ग नगरपालिका के अधीन आती है। लेकिन नगरपालिका ने आज तक इसकी सुधि नहीं ली। जिसका परिणाम है कि आज भी इस मार्ग से लोग हिचकोले खाते हुए गुजरते हैं।
पीडब्ल्यूडी के अधीशासी अभियंता विजय सिंह ने बताया कि जहां पर पैचिंग कराने की जरूरत है वहां पर हम लोग पैचिंग करा रहे हैं लेकिन लालडिग्गी मार्ग को बनाने की जरूरत है जिसके लिए टेंडर निकालने जा रहे हैं। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होते ही इसका निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। वहीं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार का कहना है कि पहले निरीक्षण कराएंगे फिर स्टीमेट बनवाएंगे। अगर पूर्व में टेंडर हुआ है तो देखेंगे कि किन सड़कों का टेंडर हुआ है और किन सड़कों का नहीं हुआ है। जिन सड़कों का टेंडर हुआ है उनका निर्माण तत्काल शुरू कराएंगे और जिनका नहीं हुआ है उनका टेंडर कराएंगे।