फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Staying away from tobacco is the only protection against cancer, seminar held at ANMTC

Azamgarh News: तंबाकू से दूरी ही कैंसर से सुरक्षा, एएनएमटीसी में संगोष्ठी

Thu, 05 Feb 2026 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Staying away from tobacco is the only protection against cancer, seminar held at ANMTC
-छात्राओं और स्वास्थ्य कर्मियों ने कैंसर जागरूकता का लिया संकल्प
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। विश्व कैंसर दिवस पर बुधवार को एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में ‘यूनाइटेड बाय यूनिक’ थीम के तहत संगोष्ठी एवं कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से किया गया। संगोष्ठी में तंबाकू, गुटखा और पान मसाले के सेवन से मुंह एवं ग्रासनली के कैंसर के बढ़ते खतरे पर चर्चा की गई। एएनएम छात्राओं और स्वास्थ्य कर्मियों ने कैंसर के प्रति जागरूकता का संकल्प लिया।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनआर वर्मा ने कहा कि कैंसर के मामलों में निरंतर वृद्धि गंभीर चुनौती है, लेकिन समय पर जांच, सही जानकारी और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इससे काफी हद तक बचाव संभव है। उन्होंने आमजन से नियमित स्क्रीनिंग कराने और लक्षणों के प्रति सजग रहने की अपील की। एडिशनल मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उमाशरण पांडेय ने कैंसर के सामान्य लक्षणों पर प्रकाश डाला। लगातार थकान, त्वचा में पीलापन, वजन का असामान्य रूप से घटना तथा भोजन निगलने में कठिनाई जैसे संकेतों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। मनोवैज्ञानिक सौरभ कुमार ने कहा कि कैंसर केवल शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी व्यक्ति को प्रभावित करता है, ऐसे में मानसिक सहयोग एवं परामर्श की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। एएनएमटीसी सेंटर की प्रधानाचार्य प्रियंका यादव ने एएनएम छात्राओं से आह्वान किया कि वे समुदाय में कैंसर जागरूकता की सशक्त कड़ी बनें। विशेष रूप से महिलाओं को स्तन कैंसर की समय पर जांच के लिए प्रेरित करें। संचालन प्रभारी प्रचार-प्रसार मनीष तिवारी ने किया। संगोष्ठी को सफल बनाने में एनसीडी सेल से दिलीप मौर्य एवं चंद्र प्रकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed