फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Statues of four great men were broken in one year, now police will lay siege

Azamgarh News: एक साल में चार महापुरुषों की प्रतिमाओं को तोड़ा, अब घेराबंदी कराएगी पुलिस

Thu, 15 Feb 2024 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
Statues of four great men were broken in one year, now police will lay siege
जनपद में आए दिन कहीं न कहीं आंबेडकर प्रतिमाओं के क्षतिग्रस्त करने का मामला प्रकाश में आता रहता है। मई 2023 से लेकर फरवरी 2024 तक जिले में चार जगह महापुरुषों की प्रतिमाएं तोड़ी गई हैं। अब पुलिस विभाग इन प्रतिमा स्थलों की घेराबंदी करायेगी। इस मामले को लेकर पुलिस विभाग की ओर से गांव चलो अभियान चलाया जायेगा। इसमें जन सहयोग और ग्राम प्रधानों के सहयोग से ग्रामीण इलाकों में स्थापित महापुरुषों के प्रतिमाओं की घेराबंदी की जाएगी।
विज्ञापन

जनपद की 1811 ग्राम पंचायतों के साथ ही प्रमुख बाजारों में भी जगह-जगह महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित होती हैं। इनकी जयंती और पुण्यतिथि पर यहां पर कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। आए दिन इन महापुरुषों की प्रतिमाओं को अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया जाता है। जिसके कारण लोगों में आक्रोश पनपता है। इस पर लगाम लगाने के लिए एसपी अनुराग आर्य जुटे हुए हैं। इसी क्रम में उनकी ओर से पुलिस का गांव चलो अभियान शुरू किया जा रहा है। एसपी की ओर से खास तैयारियां की जा रही हैं। इसके तहत महापुरुषों की प्रतिमाओं को चारों ओर से ग्रिल और जाल लगाकर घेरा जाएगा और गेट लगाने साथ ही उस स्थान पर प्रकाश की व्यवस्था के साथ सीसीटीवी कैमरा भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed