फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   statue of UP: Ambedkar was broken in Azamgarh People came celebrate his birth anniversary got angry

UP: आजमगढ़ में तोड़ दी आंबेडकर की मूर्ति... जयंती मनाने पहुंचे लोग गुस्साए, पुलिस ने समझाया; FIR

Mon, 14 Apr 2025 12:03 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 14 Apr 2025 12:03 PM IST
सार

जयंती के एक दिन पूर्व डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने की सूचना पाकर माैके पर पुलिस पहुंच गई। यहां पहले से ही लोग माैजूद थे, जो बाबासाहेब की जयंती मनाने आए थे। पुलिस ने गुस्साएं लोगों को शांत कराया।

विज्ञापन
statue of UP: Ambedkar was broken in Azamgarh People came celebrate his birth anniversary got angry
डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति तोड़ने के मामले में बातचीत करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ambedkar Jayanti 2025: आजमगढ़ के जहानागंज क्षेत्र के लपसीपुर ग्राम सभा, तैय्यबपुर मौजा में स्थित संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना से क्षेत्र में तनाव और आक्रोश फैल गया है। यह घटना बीती रात की बताई जा रही है।

विज्ञापन


सोमवार की सुबह आंबेडकर जयंती के अवसर पर ग्रामीण जब प्रतिमा स्थल पर साफ-सफाई के लिए पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इस घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों में गुस्सा और दुख की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए लोगों को शांत कराया और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने तत्काल मूर्ति की मरम्मत का आश्वासन दिया है, और मामले को शांत कराया। इस घटना ने आंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और दोषियों की तलाश में छानबीन तेज कर दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई और मूर्ति की मरम्मत की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed