फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   State University will be built in Aspalpur Azambandh itself

असपालपुर आजमबांध में ही बनेगा राज्य विश्वविद्यालय

Thu, 22 Jul 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
State University will be built in Aspalpur Azambandh itself
सदर तहसील के चंडेश्वर-कम्हरिया मार्ग पर स्थित ग्राम असपालपुर आजमबांध में ही राज्य विश्वविद्यालय बनेगा। स्थापना के लिए कैबिनेट ने मुहर लगा दी है। अब 20 हेक्टेयर पशुचर की भूमि की श्रेणी परिवर्तित कर उसे नि:शुल्क उच्च शिक्षा विभाग के नाम आवंटित किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि बहुत जल्द ही राज्य विश्व विद्यालय की स्थापना होगी।
विज्ञापन

राज्य आवासीय विश्वविद्यालय की जमीन को लेकर लंबे समय से चली आ रही खींचतान जल्द ही खत्म हो सकती है। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने असपालपुर आजमबांध की जमीन का प्रस्ताव तैयार कर भेजा था। इस पर कैबिनेट की ओर से मुहर लग गई है। कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री ने असपालपुर आजमबांध में राज्य विश्वविद्यालय के लिए चिह्नित की गई पशुचर की भूमि को उच्च शिक्षा विभाग के नाम करने का फैसला लिया है। मोहब्बतपुर में राज्य विश्वविद्यालय के लिए खरीद की गई भूमि को पशुचर की भूमि में परिवर्तित करने के लिए मंजूरी दे दी गई है। हालांकि शासन ने करीब एक माह पूर्व जिला प्रशासन को पत्र भेजकर राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण में आने वाली लागत का प्रस्ताव भी मंगा लिया है। सीआरओ हरिशंकर का कहना है कि असपालपुर आजमबांध की भूमि पशुचर के नाम थी। इसे उच्च शिक्षा विभाग के नाम करने और मोहब्बतपुर की भूमि को पशुचर के नाम करने की कवायद शासन स्तर से चल रही थी। कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी मिलने की सूचना है, लेकिन अभी तक कोई पत्र नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed