फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   State University to be built on EPC mode in the district, Rs 10805.48 lakh approved

जिले में ईपीसी मोड पर बनेगा राज्य विश्व विद्यालय, 10805.48 लाख रुपये हुए स्वीकृत

Fri, 12 Nov 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
State University to be built on EPC mode in the district, Rs 10805.48 lakh approved
जनपदवासियों को राज्य विश्व विद्यालय का तोहफा मिला है। आजमबांध में बनने वाले इस राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास गृह मंत्री अमित शाह 13 नवंबर को करेंगे। इस विश्वविद्यालय का निर्माण ईपीसी (इंजीनियरिंग प्रिक्योरमेंट कंस्ट्रक्शन) मोड पर किया जाएगा। पहले फेज के निर्माण के लिए 10805.48 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। शिलान्यास के बाद भवन निर्माण का कार्य शुरू होगा। जाएगा।
विज्ञापन

आजमबांध-यशपालपुर में राज्य विश्वविद्यालय का निर्माण होना है। जिसके लिए जमीन की खरीद काफी पहले पूर्ण हो चुकी है। शासन ने लोक निर्माण विभाग को इसका निर्माण कराने के लिए मॉनिटरिंग एजेंसी नियुक्त किया है, जो ईपीसी मोड पर निर्माण कराएगा। राज्य विश्वविद्यालय का निर्माण दो चरणों में होना है। पहले चरण में प्रशासनिक भवन और शैक्षणिक भवनों का निर्माण होना है। उसमें से पहले चरण में होने वाले निर्माण के लिए शासन ने तीन दिन पहले ही 11992.56 लाख रुपये की मंजूरी दे दी है। विश्वविद्यालय का संचालन शैक्षिक सत्र 2022-23 में किए जाने के दृष्टिगत प्रश्नगत भवनों का निर्माण जून, 2022 तक पूर्ण कराया जाना अपेक्षित है।
विज्ञापन

राज्य विश्वविद्यालय बनाने से पहले मानचित्रों को आवश्यकतानुरूप लोक निर्माण विभाग द्वारा विकास प्राधिकरण व सक्षम लोकल आथॉरिटी से स्वीकृत कराया जाएगा। विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य यूजीसी के मानक के अनुसार फेजवार किया जाएगा। वहीं विद्युत संयोजन के लिए निर्माण से पूर्व विस्तृत आगणन विद्युत विभाग से प्राप्त किया जाएगा। साथ ही सक्षम स्तर से तकनीकी स्वीकृति भी प्राप्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के निर्माण की गुणवत्ता एवं निर्माण कार्यों की प्रगति देखी जाएगी। इसकी मानीटरिंग के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित की जाएगी। समिति द्वारा किए गए अनुश्रवण एवं संस्तुतियों सहित फीडबैक शासन को भेजा जाएगा।

क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ज्ञान प्रकाश वर्मा ने बताया कि शासन स्तर से प्रथम फेज के लिए दो करोड़ रुपये दिए गए हैं। वहीं पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पहले ही 50 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। शासन का निर्देश है कि विश्वविद्यालय का संचालन शैक्षिक सत्र 2022-23 में किए जाना है। इसे देखते हुए भवनों का निर्माण जून 2022 तक पूर्ण कराया जाएगा।
एक नजर डाले राज्य विश्वविद्यालय पर
- सदर तहसील के आजमबांध-यशपालपुर में 50 एकड़ भूमि में बनेगा राज्य विश्वविद्यालय।
- विश्वविद्यालय तक जाने के लिए बनेगा टू लेन मार्ग।
- लोक निर्माण विभाग ने राज्य विश्वविद्यालय का निर्माण के लिए भेजा 550 करोड़ रुपये का प्रस्ताव।
- दो फेज में होगा निर्माण।
- पहले फेज में विभाग की ओर से 11992.56 लाख का भेजा गया था प्रस्ताव।
- शासन से स्वीकृत हुए 10805.48 लाख रुपये।
- वृहद निर्माण कार्य मद में प्राविधानित धनराशि 25 करोड़ के सापेक्ष मिले दो करोड़ रुपये।
- वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा भी 50 करोड़ की धनराशि लोक निर्माण विभाग को उपलब्ध कराई।
- 179.18 लाख रुपये का एक मुश्त प्राविधान विद्युत संयोजन के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed