{"_id":"5e42e6c08ebc3ee5bb2d99ce","slug":"state-target-met-ban-on-paddy-purchase-azamgarh-news-vns5101956192","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश का लक्ष्य पूरा, धान खरीद पर लगी पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश का लक्ष्य पूरा, धान खरीद पर लगी पाबंदी
विज्ञापन
रानी की सराय धान क्रय केंद्र पर पसरा सनांटा।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। सरकार की ओर से किसानों को उसकी फसल का उचित मूल्य देने के लिए मूल्य समर्थन योजना चलाई गई। इसी के तहत धान की खरीद हो रही है। खरीद के लिए 28 फरवरी समय सीमा है। अभी जिले का लक्ष्य पूरा नहीं हुआ और धान की खरीद पर पाबंदियां लग गई। धान की खरीद न होने से किसान भटक रहा है। उसकी समझ में नहीं आ रहा है कि वह अपने धान की बिक्री कहां करे।
शासन स्तर से प्रदेश में धान खरीद के लिए 50 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। प्रदेश स्तर पर यह लक्ष्य पूरा हो चुका है लेकिन जनपद में अभी तक 70 फीसदी ही धान की खरीद हो चुकी है। लक्ष्य पूरा होने से साइट लॉक कर दी गई है। हालांकि जिलाधिकारी ने शासन में बात कर खाद्य विभाग के केंद्रों पर फिर से खरीद शुरू कराई है, लेकिन ये नाम मात्र की है। पीसीएफ के साथ ही अन्य केंद्र बंद हो गए हैं। जनपद में जहां कई क्रय केंद्र बंद हो चुके हैं वहीं कुछ केंद्र खुले हैैं लेकिन साइट बंद होने के कारण कर्मचारी खरीद नहीं कर पा रहे हैं। मेंहनगर तहसील क्षेत्र के साधन सहकारी समितियों पर धान खरीद नहीं होने से किसानों में आक्रोश है। एडीओ कोऑपरेटिव सहकारिता ओमप्रकाश पांडेय ने बताया कि शासन द्वारा सहकारी समितियों पर 21 जनवरी तक ही निर्धारित किया गया है। निजामाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में स्थापित सहकारी क्रय विक्रय समिति लिमिटेड में 15 दिनों से धान की खरीदारी नहीं हो रही है। पोर्टल बंद धन का आदान.प्रदान नहीं हो पा रहा है। सचिव कमलेश ने बताया कि तीन किसानों का 90 कुंतल 40 किग्रा धान खरीद कर गोदाम में 15 दिनों से रखा हुआ है। लेकिन पोर्टल ना चलने के कारण उनके पैसे को हम नहीं दे पा रहे हैं। अतरौलिया विकास खंड क्षेत्र में स्थित सभी क्रय केंद्रों पर खरीद बंद हो चुकी है। विपणन केंद्र प्रभारी प्रमोद द्विवेदी ने बताया कि 11000 कुंटल धान खरीदारी का लक्ष्य निर्धारित था। जिसके सापेक्ष 11372 कुंतल धान की खरीदारी की जा चुकी है। बिलरियागंज धान क्रय केंद्र पर 170 किसानों से 6545 कुंतल धान की खरीद हुई है। विपणन निरीक्षक श्वेता पांडेय ने बताया कि धान खरीद के लिए सात हजार कुंतल का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। अहरौला क्षेत्र में धान खरीद के लिए पीसीएफ द्वारा तीन केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों में हांसामतलूबपुर में 19 जनवरी से खरीद बंद है। जबकि पारा मिश्रौली में पांच फरवरी और खजूरी में 23 जनवरी से खरीद बंद कर दी गई है। तीनों केंद्रों के सचिवों की मानें तो ज्यादातर किसानों का पैसा मिल चुका है लेकिन अभी बहुत से किसानों का पैसा देना शेष है। जहानागंज विकास खंड के एफसीआई गोदाम पर लक्ष्य 13000 कुंतल का था। जिसके सापेक्ष आज तक 8953 कुंतल धान खरीद हुई है। खाद्य विपणन अधिकारी अशोक कुमार मेहता ने बताया कि एक नवंबर से खरीद हो रही है जो फरवरी महीने तक चलेगी। महाराजगंज विकासखंड के एफसीआई गोदाम पर धान खरीद चालू है। यहां पर लक्ष्य 15000 कुंतल के सापेक्ष 388 किसानों से 18300 कुंतल धान की खरीद हुई है। रानी की सराय धान क्रय केंद्र पर 11 हजार कुंतल धान खरीद लक्ष्य के सापेक्ष 5448 कुंतल धान खरीद की गई है। केंद्र प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया काॉ खरीद अभी भी जारी है शीघ्र लक्ष्य पूरा होगा। हरैया ब्लॉक के धान क्रय केंद्र से 10692 कुंतल धान का क्रय किया गया है। केंद्र प्रभारी रत्नकृष्णम ने बताया कि साइड बंद होने से कुछ खरीद रह गई है। जैसे ही साइट खुलती है किसानों का धान खरीद लिया जाएगा।
पीसीएफ के क्रय केंद्र बहुत पहले ही बंद हो चुके हैं। इन्होंने बोरा और पैसा न होने का हवाला दिया था। लेकिन जनपद पीसीएफ के अलावा अन्य 20 केंद्र संचालित हो रहे हैं। जिन पर धान खरीद जारी है।
विज्ञापन
राजू पटेल, डीप्टी आरएमओ।
कुछ क्रय एजेंसियों की साइट को ब्लाक किया गया था। लेकिन उन एजेंसियों के क्रय केंद्र कम है। अन्य एजेंसियों की साइट बंद होने की खबर नहीं है। पीसीएफ के केंद्र धन की कमी से खरीद नहीं कर पा रहे थे। उन्हें भी तीन करोड़ जारी कर दिया गया है, तय सीमा तक खरीद की जाएगी।
गुरु प्रसाद गुप्ता, एडीएम वित्त एवं राजस्व।

जहानागंज एफसीआई पर धान तौल करते किसान।- फोटो : AZAMGARH