फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Standard ignored in construction of barracks, CDO will conduct investigation

बैरकों के निर्माण में मानक की अनदेखी, सीडीओ कराएंगे जांच

Fri, 08 Jan 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Standard ignored in construction of barracks, CDO will conduct investigation
आजमगढ़। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में 50 लाख और उससे अधिक लागत के अन्य निर्माण कार्य (सड़कों को छोड़कर), नई सड़कों का निर्माण, चौड़ीकरण, सेतु निर्माण के कार्यों की समीक्षा की गई। थाना रानी की सराय, बरदह व कन्धरापुर में पुलिस के लिए बनाए जा रहे बैरकों में रानी की सराय और बरदह में खराब ईंट लगाने और कन्धरापुर में पीलर मानक के अनुसार न बनाने पर कमियों को तत्काल ठीक कराने को कहा। इसकी शिकायत पुलिस विभाग की ओर से की गई थी। सीडीओ को निर्देश दिए कि कमेटी बनाकर निर्माण की जांच कराएं।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी निर्माण खण्ड-5 की ओर से वीवी पैट गोदाम का निर्माण कराया जा रहा है। आयुक्त की समीक्षा में 20 दिसम्बर तक पूर्ण कराने के लिए निर्देश दिए गए थे, लेकिन अभी भी 40 प्रतिशत कार्य अपूर्ण है। इस पर नाराजगी व्यक्त की पीडब्ल्यूडी एसीएस को पत्र लिखने के लिए डीएसटीओ को निर्देश दिए। परियोजना का निर्माण माइल स्टोन लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ण नहीं मिलने पर चेतावनी दी। मैनपावर बढ़ाकर निर्माण कार्यों को पूर्ण करें।सीएछसी कुशलगांव और लाटघाट के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कहा कि जहां-जहां निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं, उन पर कार्यरत श्रमिकों को पंजीकरण प्राथमिकता के आधार पर श्रम विभाग में कराएं। सीडीओ आनन्द कुमार शुक्ला, डीपीआरओ लालजी दूबे, डीएसटीओ आरडी राम आदि थे।
विज्ञापन

इन कार्यों की गई समीक्षा
आजमगढ़। रानी की सराय, बरदह व कन्धरापुर में बैरक और एक विवेचना कक्ष का निर्माण, वीवीपैट गोदाम का निर्माण, ईवीएम गोदाम का निर्माण, सीएचसी कुशलगांव व लाटघाट का निर्माण, लालगंज में 100 शैय्या चिकित्सालय का निर्माण, ब्लाक महराजगंज में भैरव बाबा स्थल का पर्यटन विकास कार्य, पल्हना के ग्राम मियापुर बासदेवा में वृहद गो संरक्षण केंद्र का निर्माण, आवासीय तहसील मार्टीनगंज का निर्माण कार्य, पीएचसी छाऊ मोहम्मदपुर का निर्माण, राजकीय पालिटेक्निक मकराहा अतरौलिया, राजकीय पालिटेक्निक भीलीहिली में महिला छात्रावास का निर्माण, दुर्गाजी होम्योपैथिक कालेज चण्डेश्वर में पार्किंग, औषधि भण्डार, म्युजीयम हाल व बाउण्ड्रीवाल के निर्माण कार्य।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed