फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Staged soulful life partners

जीवन संगिनी का भावपूर्ण मंचन

Wed, 28 Dec 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 28 Dec 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Staged soulful life partners
सर्वोदय में चल रहे रंग महोत्सव में नृत्य नाटिका प्रस्तुत करते असोम के कलाकार
राष्ट्रीय साहित्य कला संस्थान के तत्वावधान में हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल में आयोजित 15वें रंग महोत्सव की दूसरी शाम स्व. शिवकुमार रूंगटा और स्व. दीपचंद्र रूंगटा के नाम रही। भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता अभिषेक मिश्रा और रोजा उस्मानी ने 'जीवन संगिनी' नाटक का भावपूर्ण मंचन किया।
विज्ञापन


पंचम रंग मुंबई द्वारा मनोज सिंह 'टाइगर' निर्देशित नाटक 'जीवन संगिनी' का मंचन किया गया। बलिया से आए कलाकारों ने 'बिदेसिया' नाटक का हिंदी भाषी मंचन कर लोगों का मन मोह लिया। साथ ही साथ स्व. भिखारी ठाकुर को नाटक के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं शारदा नाट्य मंच झारखंड ने समूह नृत्य मधुकुंज डांस एकेडमी ने म्युजिकल डांस, दीपा ग्रुप असम ने बीहू फोक, उड़ीसा ने उड़ीया डांस, डीमेडक्रीव ग्रुप गोंडा ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


आयोजक संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक कुल 13 टीमें आ चुकी हैं। अभी आठ से 10 टीमें आनी शेष हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में राघवेंद्र मिश्रा, शरद गुप्ता, डा. डीपी त्रिपाठी, गिरिजेश श्रीवास्तव, संजय अग्रवाल, प्रत्यक्षा त्रिपाठी, प्रिया पांडेय आदि हैं। इस मौके पर प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद यादव, सिद्धार्थ  सिंह, अवधराज यादव, डा. पूनम तिवारी, अशोक श्रीवास्तव, रमाकांत वर्मा,  मनोज, विजयलक्ष्मी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed