{"_id":"6a93341eece3483edc073ff9","slug":"stadium-a-wins-under-14-hockey-title-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-156208-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: स्टेडियम-ए ने जीता अंडर-14 हॉकी का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: स्टेडियम-ए ने जीता अंडर-14 हॉकी का खिताब
विज्ञापन
राष्ट्रीय खेल दिवस एवं हॉकी के जादूगर स्व. मेजर ध्यानचंद की जयंती पर शनिवार को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपद स्तरीय अंडर-14 बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ अभियान के तहत आयोजित प्रतियोगिता में जिले की आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। रोमांचक मुकाबले में स्टेडियम-ए की टीम ने तरवां-ए को 1-0 से हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रतिभा निकेत स्कूल के प्रबंधक रमाकांत वर्मा और जिला हॉकी संघ के सचिव संजय सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन
क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन ने मुख्य अतिथि का बुके, बैज और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। प्रतियोगिता के पहले मैच में तरवां-बी ने आलिया पब्लिक स्कूल को 2-0 से हराया। दूसरे मुकाबले में स्टेडियम-ए ने शांति निकेतन स्कूल को 1-0 से शिकस्त दी।
तीसरे मैच में तरवां-ए ने भारत भारतीय स्कूल को 2-0 से पराजित किया, जबकि चौथे मुकाबले में स्टेडियम-बी ने प्रतिभा निकेतन स्कूल को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहले सेमीफाइनल में स्टेडियम-ए ने तरवां-बी को 1-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
दूसरे सेमीफाइनल में तरवां-ए ने स्टेडियम-बी को 2-0 से पराजित किया। फाइनल में स्टेडियम-ए और तरवां-ए के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। स्टेडियम-ए ने एक गोल कर 1-0 से जीत दर्ज की और विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
समापन पर मुख्य अतिथि हैंडबाल संघ के सचिव केएम श्रीवास्तव और पूर्व जिला जिम्नास्टिक्स संघ सचिव मंगल प्रसाद ने विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उप क्रीड़ाधिकारी जयप्रकाश यादव, चंद्रशेखर, मिंटू प्रजापति, दीपक प्रजापति, दीपक यादव, संतोष भार्गव, अजय प्रजापति, काशीनाथ, अंगद मौर्य, कमलेश समेत विभिन्न खेलों के प्रशिक्षक और खेलप्रेमी मौजूद रहे।