फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP's cycle punctured, lotus will bloom in Ghosi: Keshav

पंचर हो चुकी सपा की साइकिल, घोसी में खिलेगा कमल: केशव

Mon, 28 Aug 2023 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
SP's cycle punctured, lotus will bloom in Ghosi: Keshav
मऊ जिले के घोसी उपचुनाव में कमल खिलेगा। सपा की साइकिल पंचर हो चुकी है। यह उपचुनाव 2024 ही नहीं 2027 का भी शंखनाद है। उक्त बाते डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने रविवार को मंदुरी हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत में कहीं। जिले में आयाेजित बैठक स्थगित हो जाने के चलते वह चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए घोसी रवाना हो गए।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने कहा कि घोसी विधानसभा उपचुनाव से भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव ही नहीं बल्कि 2027 के विधान सभा चुनाव का भी शंखनाद कर रही है। घोसी से भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान विधानसभा पहुंचेंगे। कहा कि पार्टी जनमानस की आवाज बन चुकी है और जनता कमल के साथ है।
विज्ञापन

सपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सपा की साइकिल पंचर थी और एक बार फिर घोसी उपचुनाव में यह पंचर होगी। उन्होंने सपा को अस्त होता हुआ सूरज बताया। केशव मौर्या लखनऊ से सीधे मंदुरी हवाई अड्डा पहुंचे। जहां से कार द्वारा घोसी में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए रवाना हो गए। घोसी जाने के पूर्व जिले में डिप्टी सीएम द्वारा विभागीय विकास कार्यो की समीक्षा भी करनी थी लेकिन अंतिम समय में समीक्षा बैठक का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। मंदुरी हवाई पट्टी पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed