फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sports grounds will be developed in council schools

Azamgarh News: परिषदीय स्कूलों में विकसित होंगे खेल मैदान

Mon, 27 Apr 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Sports grounds will be developed in council schools
आजमगढ़। जिले के परिषदीय स्कूलों में अब बच्चों को किताबी शिक्षा के साथ खेलों में भी दक्ष बनाने की तैयारी की जा रही है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से ऐसे विद्यालयों की पहचान की जा रही है, जहां खेल मैदान विकसित किए जा सकते हैं। विभाग द्वारा इन दिनों स्कूलों में उपलब्ध जमीन का सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन




इस सर्वे में उन विद्यालयों को शामिल किया जा रहा है, जहां भवन के अतिरिक्त 400 वर्ग मीटर से अधिक जमीन उपलब्ध है। ऐसे स्कूलों में खेल मैदान विकसित किए जाने की योजना है। सर्वे कार्य पूरा होने के बाद विभाग प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजेगा। इसके बाद चयनित स्कूलों में खेल मैदान निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा, जिससे बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

बीएसए राजीव कुमार पाठक ने बताया कि जिन विद्यालयों में पर्याप्त जमीन उपलब्ध है, उनका सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे पूरा होते ही खेल मैदान विकसित करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed