फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sports competition organized on World Divyang Day

विश्व दिव्यांग दिवस पर आयोजित हुई खेल प्रतियोगिता

Fri, 03 Dec 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Sports competition organized on World Divyang Day
विश्व दिव्यांग दिवस पर फूलपुर के जगदीशपुर स्थित ज्ञानोदय समेकित संस्थान में खेलकूद प्रतियोगित? - फोटो : AZAMGARH
विश्व दिव्यांग दिवस पर शुक्रवार को जगह-जगह खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें दिव्यांगों ने अपना दमखम दिखाया। प्रभात फेरी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया।
विज्ञापन

अंबारी स्थित मूक बधिर विद्यालय में प्रधानाचार्य राजकुमार यादव ने दीप जलाकर समारोह की शुरुआत की। पहले प्रभातफेरी निकाली गई। उसके बाद कुर्सी दौड़, रस्साकशी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कुर्सी दौड़ में बालक वर्ग में सत्य विजय प्रथम अमन द्वितीय , धीरज तृतीय, कुर्सी दौड़ प्रातियोगिता के बालिका वर्ग में मुस्कान प्रथम , अनिता द्वितीय एवं अंकिता तृतीय स्थान पर रहीं। रस्साकशी के पहले चक्र में बालिकाओं ने बालकों को पछाड़ दिया। द्वितीय चरण में बालकों ने बालिकाओं को पीछे छोड़ा। मुकाबला बराबरी पर रहा। सचिव सत्य प्रकाश यादव, उर्मिला ओझा, राम अजोर, बलराम यादव, सौरभ,अनिल, राजित, बाबूराम यादव,सुला, लालती आदि रहे। संचालन सत्यप्रकाश यादव ने किया ।
विज्ञापन

फूलपुर के समीप ज्ञानोदय समेकित संस्थान जगदीशपुर में खेल प्रतियोगिता का आरंभ प्रधानाचार्य रमेश चंद्र ने किया। चम्मच रेस, टोकरी में गेंद डालना, रस्सा कसी, जलेबी दौड़ प्रतियोगिता में आर्यन प्रथम, आयान द्वितीय अंचला तृतीय स्थान प्राप्त किया। रैली फूलपुर से जगदीशपुर के बीच रैली आयोजित की गई। संस्था चीफ कोऑर्डिनेटर लालचंद ने नेतृत्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय सदर (डीडीआरसी) आजमगढ़ में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण योजना के अंतर्गत दिव्यांगजन को उनकी आवश्यकता के अनुसार निशुल्क कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण का वितरण किया गया। इस दौरान कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फूलपुर-पवई विधायक अरूण कांत यादव द्वारा दिव्यांगजनों को कुल ट्राईसाइकिल 55, व्हीलचेयर 05, कान की मशीन 10, बैसाखी 06 जोड़ी, दृष्टिहीन बच्चों को छड़ी 5, ब्रेल किट 10 लोगों को वितरण किया गया। साथ ही विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी आईएन तिवारी तथा दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग आजमगढ़ के वरिष्ठ सहायक धर्मदेव भारती, कनिष्ठ सहायक सुरेंद्र लाल गौतम, जितेंद्र प्रजापति, कम्प्यूटर आपरेटर, संजय कुमार गौतम तथा बचपन डे-केयर सेंटर के समन्वयक सुबाष चंद एवं विशेष शिक्षक व्रजभूषण त्रिपाठी सहित आदि उपस्थित थे।

विश्व दिव्यांग दिवस पर सीएम ने जिया को किया सम्मानित
सगड़ी। जिले के सगड़ी तहसील क्षेत्र के कटाई अलीमुद्दीनपुर गांव निवासी तैराकी खिलाड़ी जिया राय को उप्र सरकार ने दिव्यांग बच्चों का प्रेरणास्रोत बनाया है। जिसके तहत तीन दिसंबर शुक्रवार को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिया राय को राज्य स्तरीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा मेडल, प्रशस्ति पत्र, साल और 25 हजार रुपए नगद देकर सम्मानित किया गया। जिया राय को यह पुरस्कार मिलने से गांव सहित परिवार में हर्ष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed