फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sponsored by Tender on 20% Acquisition: Yogi

20 फीसदी अधिग्रहण पर टेंडर कर सपा ने छला: योगी

Thu, 12 Jul 2018 12:07 AM IST
Azamgrah
Azamgrah Updated Thu, 12 Jul 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
Sponsored by Tender on 20% Acquisition: Yogi
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल मंदुरी हवाई पट्टी का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय और अन्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आजमगढ़। 14 जुलाई को मंदुरी हवाई पट्टी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों प्रस्तावित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों का सीएम ने बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान कई जनपदों के अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ ही उन्होंने सपा को करारा जवाब भी दिया।
विज्ञापन


कहा कि सपा सरकार ने सिर्फ 20 फीसदी जमीन अधिग्रहण पर एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास और टेंडर कर जनता को छला था। एक्सप्रेस-वे के निर्माण की लागत भी दो हजार करोड़ रुपये अधिक लगाई गई थी। इसका बड़ा हिस्सा सपा नेताओं के जेब में जाना थे।
विज्ञापन


भाजपा सरकार ने इसकी बचत की है। 94 फीसदी जमीन अधिग्रहण पूरा हो चुका है। देश का सबसे बड़े एक्सप्रेस-वे को 30 माह से कम समय में पूरा किया जाएगा। पूर्वी यूपी के विकास की ये लाइफ-लाइन होगी। अयोध्या के पास सुल्तानपुर में बनने वाली एयर स्ट्रिप पर लड़ाकू विमानों के अलावा बड़े विमान भी उतारे जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर सपा की ओर से किए जा रहे तंज पर मुख्यमंत्री के तेवर तल्ख रहे। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का ये दौरा ऐतिहासिक होने के साथ-साथ विकास को नई ऊंचाई देगा।

उन्होंने बताया कि एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर कई खूबियों वाला औद्योगिक गलियारा विकसित किया जाएगा। एक्सप्रेस-वे का निर्माण रिकार्ड 30 माह से पहले पूरा कर लिया जाएगा। वर्तमान समय में एक्सप्रेस-वे की अनुमानित धनराशि 11836.02 करोड़ रुपये है। जबकि सपा सरकार में इससे 21 सौ करोड़ रुपये अधिक थी। ये रुपये बाद में सपा नेताओं की जेब में जाने थे। इसके साथ ही उन्होंने रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत मंदुरी हवाई पट्टी से हवाई सेवा जल्द शुरू करने की बात कही।


इससे पहले उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही जर्मन हैंगर पंडाल की चौड़ाई और बढ़ाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। मंच की सीढ़ियों की चौड़ाई कम होने पर उसे भी बढ़ाने को कहा। कार्यक्रम स्थल पर पेयजल की पूरी व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।

हवाई पट्टी के वीवीआईपी लाउंड में बंद कमरे में आजमगढ़, मऊ, बलिया के साथ ही गाजीपुर, जौनपुर, अंबेडकरनगर के डीएम के साथ ही अन्य अधिकारियों से जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद इन जनपदों को जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ रणनीति बनाई।



इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय,  कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान, राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी, सांसद नीलम सोनकर, यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अवनीश अवस्थी, उपमुख्य कार्यपालक  रविंद्र गोडबोले, विधायक अरुणकांत यादव, फागू चौहान, यशवंत सिंह, डीएम शिवाकांत द्विवेदी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed