{"_id":"58c448fe4f1c1bfd6cdc4506","slug":"speed-of-bicycle","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल की बरकरार रही रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल की बरकरार रही रफ्तार
आजमगढ़
Updated Sun, 12 Mar 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
साइकिल की बरकरार रही रफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
िधानसभा चुनाव 2017 में मतदाताओं की खामोशी के चलते सभी दस विधानसभा सीटों में कुछ को छोड़ अन्य पर परिणाम अप्रत्याशित रहे हैं। 2012 में जिले की नौ सीटों पर काबिज रही सपा को इस बार पांच सीटें मिली हैं जिनमें अतरौलिया, गोपालपुर, आजमगढ़ सदर, निजामाबाद और मेंहनगर शामिल है। वहीं सगड़ी, मुबारकपुर, दीदारगंज और लालगंज की सीटों पर बसपा ने परचम लहराया है। इकलौती फूलपुर पवई सीट पर पूर्व सांसद रमाकांत यादव के पुत्र अरुणकांत यादव भाजपा से जीत दर्ज कराकर पार्टी की लाज बचाई है।
विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी थी। बड़े नेताओं ने प्रचार कर जिले को मथ दिया था लेकिन सिर्फ फूलपुर पवई की सीट पर भाजपा के अरुणकांत यादव ही कमल खिला सके। अरुणकांत यादव ने 7295 मतों से बसपा के अबुल कैश को हराया। अबुल कैश को 61140 मत मिले। तीसरे स्थान पर सपा के श्याम बहादुर यादव रहे।
अतरौलिया के सपा प्रत्याशी डा. संग्राम यादव ने 74276 पाकर भाजपा के कन्हैया निषाद को हराया। तीसरे स्थान पर बसपा के अखंड प्रताप सिंह रहे। डा. संग्राम माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव के पुत्र हैं। गोपालपुर के सपा प्रत्याशी नफीस अहमद ने 70976 पाकर भाजपा के श्री कृष्ण पाल को हराया। तीसरे नंबर पर बसपा के कमला प्रसाद यादव रहे। सगड़ी विधानसभा की बसपा प्रत्याशी वंदना सिंह ने 62203 मत पाकर सपा के जयराम पटेल को हराया। तीसरे नंबर पर भाजपा के देवेंद्र सिंह रहे।
विज्ञापन
मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने 70705 मत पाकर सपा के अखिलेश यादव को (मत- 70017) को हराया। तीसरे स्थान पर भाजपा के लक्ष्मण मौर्य रहे। आजमगढ़ सदर के सपा प्रत्याशी दुर्गा प्रसाद यादव ने 88087 मत पाकर भाजपा के अखिलेश मिश्रा को हराया और आठवीं बार निर्वाचित घोषित किए गए। तीसरे स्थान बसपा के भूपेंद्र सिंह मुन्ना रहे। निजामाबाद के सपा प्रत्याशी आलमबदी ने 67274 मत पाकर बसपा के चंद्रदेव राम यादव करैली को हराया।
तीसरे स्थान पर भाजपा के विनोद कुमार राय रहे। यहां विनोद राय की स्थिति मजबूत आकी जा रही थी लेकिन लोगों के अनुमान पर पानी फिर गया। दीदारगंज के बसपा प्रत्याशी सुखदेव राजभर ने 62125 मत पाकर सपा के आदिल शेख को हराया। तीसरे स्थान पर भाजपा के डा. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा रहे। लालगंज सुरक्षित के बसपा प्रत्याशी आजाद अरिमर्दन ने 72715 मत पाकर भाजपा के दरोगा प्रसाद सरोज को हराया। तीसरे स्थान पर सपा के बेचई सरोज रहे। 2012 में विधायक रहे बेचई पर इस बार जनता ने भरोसा नहीं जताया। मेंहनगर सुरक्षित सीट के सपा प्रत्याशी कल्पनाथ पासवान ने भासपा की मंजू सरोज को हराया। बसपा की विद्या चौधरी तीसरे स्थान पर रहीं।