फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Speed did not stop, got 471 corona positive again

नहीं थमी रफ्तार, फिर मिले 471 कोरोना पॉजिटिव

Thu, 29 Apr 2021 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Speed did not stop, got 471 corona positive again
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण पर लगाम की सभी कवायद पूरी तरह से फेल हो गई है। नए मरीजों के मिलने की रफ्तार जैसे कम हो ही नहीं रही है। बुधवार को भी कुल 471 नए पॉजिटिव मरीज पाए गए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि बुधवार को भी नए मरीजों के मिलने का आकड़ा साढ़े चार सौ के पार रहा। कुल 471 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए। निश्चित तौर पर संक्रमण की रफ्तार पर लगाम नहीं लग रहा है। जिले में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़ कर 3495 हो गई है। वहीं अब तक कुल पॉजिटिव मिले लोगों की संख्या बारह हजार के पास 11988 हो गई है। बढ़ते संक्रमण को लेकर हड़कम तो लोगों में मचा हुआ है, इसके बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे है। बिना जरूरत घर से लोग सड़कों पर तफरी करने निकल रहे है। सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी हो रही है तो वहीं बहुत से लोग मास्क भी नहीं लगा रहे है।
विज्ञापन

दो हजार के सापेक्ष 1204 ने कराया टीकाकरण
आजमगढ़। बढ़ते संक्रमण के बीच टीकाकरण की कवायद भी जोरशोर से चल रही है। बुधवार को स्वास्थ्य महकमें के पास मात्र ढाई हजार डोज ही वैक्सीन उपलब्ध थी। जिसके चलते मात्र 20 केंद्रों पर ही टीकाकरण आयोजित किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय ने बताया कि कुल 2000 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित था, जिसके सापेक्ष 1204 लोगों ने टीकाकरण कराया। उन्होंने बताया कि 12 हजार डोज जिले को एलाट हुआ है। वैक्सीन लखनऊ से जिले के लिए चल भी चुकी है और देर रात तक आ भी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed