फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Special train Anand Vihar terminal will run from 24 January

24 जनवरी से चलेगी विशेष गाड़ी आनंद विहार टर्मिनल

Wed, 13 Jan 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Special train Anand Vihar terminal will run from 24 January
आजमगढ़। रेलवे प्रशासन ने यात्री की सुविधा को देखते हुए 05025 मऊ-आनन्द विहार टर्मिनल द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी 24 जनवरी, 2021 से अगले आदेश तक प्रत्येक रविवार एवं मंगलवार को संचालित होगी। वहीं 05026 आनंद विहार टर्मिनल-मऊ द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी 25 जनवरी, 2021 से अगले आदेश तक प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को चलाई जाएगी। जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। इन गाड़ियों में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मऊ-आनंद विहार टर्मिनल द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी 24 जनवरी 2021 से अगले आदेश तक प्रत्येक रविवार एवं मंगलवार को मऊ से 10.50 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन मुहम्मदाबाद से 11.13 बजे, आजमगढ़ से 11.55 बजे, शाहगंज से 13.30 बजे से चलेगी। लखनऊ से 19.00 बजे से कानपुर सेंट्रल होते हुए आनंद विहार टर्मिनल तीन बजे पहुंचेगी। वहीं दूसरी तरफ प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनल से 13.25 बजे प्रस्थान करेगी। शाहगंज से 03.25 बजे, आजमगढ़ से 04.15 बजे तथा मुहम्मदाबाद से 04.40 बजे छूटकर मऊ 05.40 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी की संरचना में जनरेटर सह लगेज यान के दो, साधारण द्वितीय श्रेणी के चार, शयनयान श्रेणी के सात, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के छह तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के दो कोच सहित कुल 21 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed