फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Special communicable disease control campaign will start from today

Azamgarh News: आज से शुरू होगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान

Sat, 01 Jul 2023 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Special communicable disease control campaign will start from today
संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिले में “विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान” एक जुलाई से शुरू होकर 31 जुलाई तक चलेगा। इसके साथ ही 17 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा। अभियान की सफलता को लेकर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारी बैठक की गई। जिसमें तैयारियों की समीक्षा की गई। डीएम ने कहा कि अधिकतर बीमारियां गंदगी होने से फैलती हैं। ऐसे में सभी लोगों को अपने घर के आसपास सफ़ाई रखने के लिए जागरूक करना जरुरी है। तभी संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रित पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक जुलाई से शुरू हो रहे में “विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान” के सफल संचालन के लिए माइक्रोप्लान के अनुसार कार्य करना जरुरी है। सीएमओ डॉ आईएन तिवारी ने कहा कि “विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान” एक से 31 जुलाई तक और दस्तक अभियान 17 से 31 जुलाई तक चलेगा। दस्तक अभियान के तहत घर-घर सर्वे कर फ्लू, खांसी, बुखार के रोगियों व कुपोषित बच्चों की जांच की जाएगी। बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अलावा नगर विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्राम विकास विभाग, पशुपालन विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, उद्यान विभाग को आपस में समन्वय स्थापित कर संचारी रोग के मरीजों को चिन्हित करने व उपचार के लिए सहयोगात्मक कार्य करने के लिए कहा गया। जिला मलेरिया अधिकारी शेषधर द्विवेदी ने बताया कि संचारी रोगों से बचाव के लिए जिले 156 आशा संगिनी, 3980 आशा और 5588 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा ग्राम प्रधान के सहयोग से जन समुदाय को संचारी रोग के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed