{"_id":"682a2935c2f1c6251b049ed6","slug":"special-campaign-for-vacant-quota-shops-in-17-gram-panchayats-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-131643-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 17 ग्राम पंचायतों में कोटे की रिक्त दुकानों के लिए विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 17 ग्राम पंचायतों में कोटे की रिक्त दुकानों के लिए विशेष अभियान
विज्ञापन
आजमगढ़। डीएम रविंद्र कुमार ने रविवार को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जनपद में रिक्त चल रही 17 उचित दर दुकानों के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि हरैया, बिलरियागंज, अतरौलिया, अहिरौला, तहबतपुर, रानी की सराय, जहानागंज, पल्हना, तरवां, लालगंज, ठेकमा, मार्टीनगंज और मुहम्मदपुर की ग्राम पंचायतों में ये दुकानें रिक्त हैं।
जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को निर्देश दिया कि एक सप्ताह में संबंधित बीडीओ से रिक्तियों के लिए प्रस्ताव तैयार कराएं। प्रस्ताव मिलने पर अगले एक सप्ताह में दुकानों की नियुक्ति पूरी की जाए। सभी बीडीओ को एक सप्ताह में ग्राम सभा की खुली बैठक में प्रस्ताव पारित कराने, 72 घंटे पहले नोटिस चस्पा करने, डुगडुगी-मुनादी कराने और बैठक की वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जहां तिथियां पहले से निर्धारित हैं, वहां उसी दिन कार्यवाही पूरी हो। पूर्व में पारित प्रस्ताव तत्काल उपजिलाधिकारी को भेजे जाएं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बीडीओ को संबंधित थानों को सूचित कर पुलिस बल की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया।
विज्ञापन
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और पूर्ति निरीक्षक प्रस्तावों को उपजिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर नियुक्ति प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी करेंगे। जिलाधिकारी ने विशेष अभियान चलाकर एक सप्ताह में सभी प्रस्ताव पारित कर उपजिलाधिकारियों को सौंपने के सख्त निर्देश दिए।