फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP suspended the inspector posted at Powai police station

पवई थाने पर तैनात दरोगा को एसपी ने किया निलंबित

Sun, 21 Nov 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
SP suspended the inspector posted at Powai police station
किराया मांगने पर मकान मालिक को धमकी देने वाले दरोगा को एसपी ने जांच में दोषी पाया और रविवार को निलंबित किया। मकान मालिक ने इस बात की शिकायत एसपी से व्हाट्सएप पर मैसेज कर किया था। जांच में आरोप पुष्ट होने पर एसपी ने यह कार्रवाई की। की गई है।
विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पवई थाने पर तैनात उपनिरीक्षक बेचू लाल बाजार निवासी अर्जुन अग्रहरी पुत्र बच्चे लाल के मकान में किराए का कमरा लेकर रहते थे। अर्जुन ने एसपी को व्हाट्सप कर आरोप लगाया कि किराएदार दरोगा से जब उसने किराया मांगा तो वो उसे गालियां देते है, साथ ही मारने की धमकी देते है। उसने सबूत के तौर पर एसपी को दो आडियो क्लिप भी उपलब्ध कराया था। अर्जुन की शिकायत की एसपी ने जांच कराई। जांच में आरोप की पुष्टि होने पर एसपी ने एसआई बेचू लाल को निलंबित कर दिया। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि अर्जुन की शिकायत के आधार पर मुकदमा भी पंजीकृत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed