फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP's Vijay became jila Panchayat Chairman by winning 74 votes

74 वोट से जीत दर्ज कर सपा के विजय बने जिला पंचायत अध्यक्ष

Sat, 03 Jul 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
SP's Vijay became jila Panchayat Chairman by winning 74 votes
आजमगढ़। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कबिज होने का मंसूबा सजोए सत्ताधारी भाजपा को सपा विजय यादव के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा है। विजय यादव ने 84 मतों में से 79 मत हासिल कर जीत हासिल की जबकि भाजपा प्रत्याशी को मात्र पांच वोट से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। सुबह नौ बजे से ही भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के बीच गहमागहमी का माहौल बन गया था। नेता और कार्यकर्ता जुटने लगे थे लेकिन पुलिस ने उनको जगह-जगह लगाई गई बैरिकेडिंग पर ही रोक दिया। नेहरू हाल के दक्षिणी गेट से प्रत्याशियों के अंदर आने की व्यवस्था की गई थी। जबकि बाहर आने के लिए पश्चिमी गेट खोला गया था। दोनों की गेटों पर तग़े सुरक्षा बंदोबस्त थे। प्रेक्षक के साथ डीएम राजेश कुमार, एसपी सुधीर कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह वहीं डटे रहे। प्रत्याशियों और मतदाताओं को ही नेहरू हाल परिसर में जाने दिया गया।
विज्ञापन

जनपद के 84 जिला पंचायत सदस्यों को मतदान में शामिल होना था। तीन बजे से पहले ही सभी सदस्यों ने मतदान कर लिया। तीन बजे मतदान की समाप्ति के बाद मतगणना का कार्य शुरू हुआ और 3.45 पर नतीजे घोषित हो गए। नतीजे चौंकाने वाले थे। विजय यादव को 79 और संजय निषाद को पांच वोट हासिल हुए जबकि भाजपा 11 सदस्यों के जीत का दावा कर रही थी। विजय यादव को 74 मतों से विजयी घोषित किया गया। मतगणना समाप्त होने से पहले ही संजय निषाद नेहरू हाल सभागार से बाहर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000
सपा कार्यालय पर रहा दिग्गज नेताओं जमावड़ा
आजमगढ़। सपा समर्थित प्रत्याशी विजय यादव को जीत दिलाने में सपा के दिग्गज नेताओं का बहुत बड़ा योगदान रहा। सुबह से यह दिग्गज नेता पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के आवास पर जमे रहे और पल-पल वोटिंग की जानकारी लेते रहे। तीन बजे जैसे ही मतगणना शुरू हुई सभी पार्टी कार्यालय पहुंच गए। विजय के समर्थक पहले से ही उनकी जीत को लेकर आश्वस्त थे। जैसे ही विजय जीत का प्रमाणपत्र लेकर पहुंचे उनका फूलमालाओं से स्वागत किया गया। कार्यकर्ता जुलूस निकालने की तैयारी में जुट गए थे। कार्यकर्ताओं ने नगाड़ा बजाकर खुुशी का इजहार करना शुरू किया कि पुलिस पहुंच गई और उन्हें शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed