फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP's flag was seized cattle from Scorpio

सपा का झंडा लगी स्कार्पियो से मवेशी बरामद

Thu, 28 May 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 28 May 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
SP's flag was seized cattle from Scorpio
इसका खुलासा बुधवार को हुआ। पुलिस के पीछा करने के दौरान सपा का झंडा लगाए एक स्कार्पियो मैजिक से टकरा गई। हादसे के स्कार्पियो में सवार लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने वाहन से चार मवेशियों को बरामद किया है।
विज्ञापन


गंभीरपुर थाने के कार्यवाहक प्रभारी उपनिरीक्षक श्यामा राव के मुताबिक बुधवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि लालगंज की तरफ से काले रंग की स्कार्पियो में चार मवेशी लादकर ले जाए जा रहे हैं। गाड़ी पर समाजवादी पार्टी का झंडा लगा है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने गोमाडीह गांव के पास नाकाबंदी कर दी।
विज्ञापन


दोपहर करीब 12.15 बजे काले रंग की स्कार्पियों आती दिखी । पुलिस ने सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर के पास गाड़ी को रोकना चाहा। लेकिन स्कार्पियो सवार गाड़ी को तेज गति से भगाते हुए भाग निकले। पुलिस ने पशु तस्करों का पीछा कर लिया। पुलिस वाहन को पीछे आते देख स्कार्पियो  का चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और स्कार्पियो मैजिक से भिड़ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती कि स्कार्पियो में सवार दो पशु तस्कर गाड़ी छोड़कर फरार हो गये। पुलिस ने स्कार्पियो में लदे चार मवेशियों को बरामद कर लिया है। थाने के कार्यवाहक प्रभारी ने बताया कि स्कार्पियो का नंबर गोरखपुर का है। वाहन मालिक कौन है इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed