फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP's claim will soon be caught by absconding smugglers

एसपी का दावा जल्द गिरफ्त में होंगे फरार असलहा तस्कर

Sat, 05 Sep 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
SP's claim will soon be caught by absconding smugglers
आजमगढ़। तरवां थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को महुवारी गांव स्थित ट्यूबवेल के पास मुठभेड़ के बाद पांच असलहा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफल हुई थी वहीं चार असलहा तस्कर फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकलने में सफल हुए थे। फरार असलहा तस्कारों की गिरफ्तारी को लेकर तरवां थाना पुलिस के साथ ही कई अन्य टीम भी लगाई गई है। एसपी सुधीर कुमार सिंह का दावा है कि जल्द ही फरार असलहा तस्कर भी पुलिस की गिरफ्त मे होंगे।
विज्ञापन

तरवां थाना पुलिस को शुक्रवार को मुखबिर से सूचन मिली कि महुवारी गांव स्थित ट्यूबवेल के पास कुछ लोग जुटे है। जो असलहा व कारतूस की तस्करी को लेकर बातचीत कर रहे है। मौके पर भारी मात्रा में असलहा व कातरतूस भी मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो आधा दर्जन से अधिक लोग मौके पर मौजूद थे। पुलिस को देखते ही चार युवक स्कार्पियों में सवार होकर पुलिस टीम पर फायर करते हुए फरार हो गए। इसमें दो शातिर असलहा तस्कर भी शामिल थे। जिसके संबंध मुख्तार व मुन्ना बजरंगी गैंग से भी बताए जा रहे है। मौके से पुलिस ने जिन पांच लोगों को गिरफ्तार किया था उनके कब्जे से एके-47 राइफल के कारतूस भी बरामद हुए है। ऐसे में संभावना यह भी जतायी जा रही है कि जिस स्कार्पियों से चार असलहा तस्कर मौके से फरार हुए थे उसमें एके-47 राइफल भी हो सकती है। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि इस संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। चारों फरार असलहा तस्करों में एक मनीष राय व दूसरा छोटे सिंह शातिर असलहा तस्करों में शुमार है और मुख्तार व मुन्ना बजरंगी गिरोह से इनके तार जुड़े है। चारों की गिरफ्तारी के लिए तरवां थाना पुलिस के साथ ही कुछ और टीमों को लगाया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने में जनपद पुलिस सफल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed