फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP provided financial help of Rs 21 thousand

Azamgarh News: सपा ने 21 हजार की आर्थिक मदद की

Tue, 19 Sep 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
SP provided financial help of Rs 21 thousand
रौनापार थाना क्षेत्र के पांडेय का पूरा गांव में सोमवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय महासचिव लाल जी वर्मा के नेतृत्व में दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। जिसने भूमि विवाद में मृत शीला देवी के परिजनों से मिल कर 21 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी और न्याय दिलाने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन

शीला की भूमि विवाद को लेकर गांव के ही मनबढ़ों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। घटना में पति अभिमन्यु मामूली रूप से घायल हुआ था। हत्याकांड में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया तो वहीं अन्य नामजद अभियुक्तों को जेल भेजा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से मुलाकात किया। क्षेत्रीय विधायक डॉ. एचएन पटेल ने पीड़ित परिवार को 21 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने घटनाक्रम की जानकारी लिया। टीम पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपेगी। नेताओं ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, बेचई सरोज, अखिलेश यादव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, करूणाकांत मौर्या, शिव सागर यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed