फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sp protest against centre

राजमार्गों की दुर्दशा के लिए केंद्र जिम्मेदारः सपा

Thu, 30 Jul 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 30 Jul 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
Sp protest against centre
आजमगढ़। जनपद के जर्जर राजमार्गों की दुर्दशा के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए समाजवादी पार्टी ने बुधवार को रानी की सराय बाजार में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने प्रदेश सरकार द्वारा बार-बार मांगने पर धन न उपलब्ध कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

धरने में सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आम जनता त्रस्त है। चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं द्वारा विकास करने के दावे, महंगाई पर रोक लगाने का वादा, भ्रष्टाचार को समाप्त करने का लंबा चौड़ा संकल्प, काला धन वापस लाने की घोषणा और देश की सीमाओं की सुरक्षा करने का लिया गया संकल्प थोथा साबित हुआ है। आज विकास के कार्य अवरुद्ध हैं। राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के सड़कों की स्थिति जर्जर है, वह गड्ढ़ों में तब्दील हो चुकी है। बोले आजमगढ़-वाराणसी राजमार्ग पर आम आदमी का पैदल चलना दूभर हो गया है। आए दिन जनपद से मरीजों को लेकर वाराणसी जाने वाली गाड़ियों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा इन सड़कों की मरम्मत के लिए बार-बार केंद्र सरकार से धन की मांग की जा रही है लेकिन प्रधानमंत्री और सड़क परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी द्वारा हीलाहवाली की जा रही है। केंद्र सरकार के इसी सौतेले व्यवहार के कारण इस धरने और प्रदर्शन का आयोजन करना पड़ा। दीदारगंज विधायक आदिल शेख ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अपने प्रयासों से पूरे प्रदेश में विकास की अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। केंद्र सरकार द्वारा इन योजनाओं के संचालन में कोई सहयोग नहीं दिया जा रहा है। बोले केंद्र सरकार का जनता से कोई लेना देना नहीं है क्योंकि अगर होता तो प्रदेश सरकार द्वारा राजमार्गों की मरम्मत के लिए मांगे जा रहे धन को वह तत्काल उपलब्ध कराती। विधायक आलमबदी ने भी केंद्र सरकार को जनविरोधी बताया। इस मौके पर विधायक, इसरार अहमद, लालमणि राजभर, अशोक यादव, डा. हरिराम सिंह यादव, हरिप्रसाद दुबे, एसके सत्येन, शोभनाथ यादव, रामआसरे चौहान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed