फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP opens front against state government on 34 point demands

नफरत पैदा कर मुद्दों से ध्यान हटा रही भाजपा : बलराम

Fri, 09 Aug 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
SP opens front against state government on 34 point demands
जिला पंचायत कार्यालय के बाहार सपा के धरने को संबोधित करते हवलदार यादव। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। सपा ने शुक्रवार को नेहरू हॉल परिसर में प्रदेश सरकार पर तानाशाही, जनविरोधी नीतियों अपनाने का आरोप लगाकर धरना दिया। पूर्व मंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव ने कहा कि मोदी और योगी की सरकार हर मोर्चे पर विफल है। सूबे में विकास कार्य अवरु द्ध हैं। लोगों के बीच में नफरत पैदा कर बुनियादी मुद्दों से ध्यान हटाया जा रहा है। भ्रष्टाचार चरम पर है। फर्जी मुकदमों में फंसाकर सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन

विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि प्रदेश में अपराध चरम सीमा पर हैं। हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। थानों पर जाति पूछकर रिपोर्ट दर्ज हो रही है। ब्लाक, तहसील भाजपा के दफ्तर बन गए हैं। गरीबों, पिछडे़ वर्ग औरअल्पसंख्यकों को दबंगों की ओर से पुलिस के सामने मारा पीटा जा रहा है। जंगलराज कायम हो गया है। सिधारी का अेावरब्रिज, पुराना पुल के पास पुल का निर्माण, हरिऔध कला भवन, रोडवेज आदि का निर्माण पैसे के अभाव में पूर्ण नहीं हो पाया। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने 36 सूत्रीय मांग पत्र पढ़कर सुनाया। इस मौके पर विधायक आलमबदी आजमी, कल्पनाथ पासवान, डा.संग्राम यादव, नफीस अहमद, राकेश यादव, रामआसरे विश्वकर्मा, डा.रामदुलार राजभर, पूर्व विधायक वसीम अहमद, श्यामबहादुर सिंह यादव, बेचई सरोज, बृजलाल सोनकर, कमला प्रसाद यादव, अखिलेश यादव, जयराम पटेल, दरोगा सरोज, बबिता चैहान, सपना निषाद, गौरी प्रजापति, लालमनि राजभर, वेदप्रकाश, दुर्ग विजय राम आदि थे।
विज्ञापन

ये रही मांगें
सपा की ओर से की गई मांगों में गंभीर अपराधों, गरीबों, पिछड़ों, दलितों व अल्पसंख्यकों पर हो रहे जुर्म बन्द कराने, किसानों को उनकी लागत का उचित मूल्य देने, डीजल, बिजली, खाद और कीटनाशक दवाएं सस्ती करने की मांग की। कहा कि किसानों को प्रर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। ईवीएम मशीनों से जनता का विश्वास उठ गया है चुनाव बैलेट पेपर से कराया जाए। आजम खान के ऊपर कई दर्जन मुकदमे वापस लेने, महीनों-महीनों जले ट्रांसफार्मर नहीं बदले जा रहे हैं। पिछड़े वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही स्थान पर दो कार्यक्रम से रहे हलकान
आजमगढ़। जिला पंचायत के नेहरू हाल में बिहार के राज्यपाल फागू चौहान की स्वाभिमान मंच की ओर से स्वागत कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम दो बजे से प्रस्तावित है। नेहरू हाल के सामने सपा की ओर से प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रस्तावित था। सुबह 10 बजे से धरना शुरू हुआ। प्रशासन से फागू चौहान के कार्यक्रम से पहले सपा का धरना खत्म क राना चाहता था। लगभग तीन बजे धरना खत्म होने के बाद फागू चौहान का कार्यक्रम शुरू हुआ। मौके पर पर्याप्त फोर्स की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed