फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP MP Akhilesh Yadav gave 37 lakhs from MP fund for L1 hospital

सपा सांसद अखिलेश यादव ने सांसद निधि से एल1 अस्पताल के लिए दिए 37 लाख

Wed, 03 Jun 2020 06:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
SP MP Akhilesh Yadav gave 37 lakhs from MP fund for L1 hospital
आजमगढ़। कोरोना महामारी के दौरान इससे बचाव के सामानों की खरीद के लिए आजमगढ़ सांसद अखिलेश यादव ने एक करोड़ रुपये अपनी सांसद निधि से देने की स्वीकृति प्रदान की है। उनकी निधि से 32 लाख रुपये पहले ही मेडिकल कालेज चक्रपानपुर को जारी किए जा चुके हैं। अब उनकी निधि से 36 लाख 99 हजार रुपये एल वन अस्पताल के निर्माण में प्रयुक्त होनेवाली सामग्री के लिए दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी में मदद के लिए सांसदों और विधायकों ने भी अपनी निधि से पैसे देने की स्वीकृति प्रदान की। परियोजना निदेशक अभिमन्यु कुमार सिंह ने बताया कि सपा सांसद अखिलेश यादव ने एक करोड़ और लालगंज सांसद संगीता आजाद ने 60 लाख रुपये अपनी निधि से देने की स्वीकृति प्रदान की थी। इसमें से अखिलेश यादव की निधि से पहले ही 32 लाख रुपये मेडिकल कालेज को दिए जा चुके हैं और संगीता आजाद की निधि से 22 लाख 20 हजार रुपये स्वास्थ्य विभाग को दिए जा चुके हैं। अब फिर सांसद अखिलेश यादव की निधि से तरवां स्थित 100 शैय्या अस्पताल को एल वन अस्पताल में कंवर्ट करने के लिए प्रयुक्त होने वाले सामानों की खरीद के लिए 36 लाख 99 हजार रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed