फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP MLAs took out a three km public protest march on foot

Azamgarh News: सपा विधायकों ने निकाली तीन किमी पैदल जन आक्रोश यात्रा

Sun, 07 Jan 2024 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
SP MLAs took out a three km public protest march on foot
पिछले कई साल से जर्जर हो चुकी अहरौला-कप्तानगंज मार्ग के विरोध में सपा के विधायक डाॅ. संग्राम यादव अन्य विधायकों और पदाधिकारियों संग सड़क पर उतर आए। उन्होंने तीन किमी पैदल जन आक्रोश यात्रा निकालकर सरकार का विरोध किया। साथ ही सड़क को जल्द से जल्द बनाने के लिए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बूढ़नपुर प्रेमचंद्र मौर्य को सौंपा। साथ ही मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान सभी के हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां थीं।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के अतरौलिया विधायक डॉ. संग्राम यादव के नेतृत्व में मडना बाजार से बस्ती भुजबल तक करीब तीन किलोमीटर सड़क पर पैदल यात्रा कर विरोध प्रदर्शन किया। यात्रा में शामिल सभी के हाथों में मौजूद तख्तियों में अहरौला कप्तानगंज मार्ग बनाना है, लोकतंत्र बचाना है भाजपा को हटाना है जैसे स्लोगन लिखे थे। बस्ती भुजबल में लगभग ढाई बजे बस्ती भुजबल प्राथमिक विद्यालय के परिसर में मंच लगाया गया था। जहां सपा के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा हुआ। विधायक डॉ. संग्राम यादव ने कहा कि इस सड़क को बनवाने की मांग करते-करते विधायक होने के बाद भी आज मुझे सड़क पर उतरना पड़ा है। मैं सदन में आवाज उठा चुका हूं। कहा कि भाजपा सिर्फ और सिर्फ विकसित भारत यात्रा के नाम पर प्रचार तंत्र चला रही है। सड़क को बनवाने की मांग कर रहे लोगों पर भाजपा सरकार ने मुकदमे भी दर्ज कर दिए। जल मिशन चलाया जा रहा है। इससे सड़कों को पूरी तरह तोड़ दिया जा रहा है। कहा कि अभी बीते शनिवार को दोपहर में इसी सड़क पर समदी गांव के पास एक हसता खेलता परिवार का चिराग बुझ गया जो अपने घर का अकेला कमाऊ सदस्य था। इस पर पीडब्ल्यूडी विभाग पर कौन सी कार्रवाई सरकार कर रही है। अगर सरकार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया तो आने वाले समय में समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर विधानसभा तक बड़ा आंदोलन चलाने को मजबूर होगी। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री बलराम यादव, विधायक नफीस अहमद, विधायक बेचई सरोज, कमलाकांत राजभर, प्रमुख चंद्रशेखर यादव सहित आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed