फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP MLA Ramakant Yadav's bail application rejected, what is Mahul scandal?

Azamgarh: जहरीली शराब कांड मामले में सपा विधायक रमाकांत यादव की जमानत अर्जी खारिज, क्या है माहुल कांड ?

Fri, 03 Mar 2023 05:07 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 03 Mar 2023 05:07 PM IST
सार

माहुल में हुए जहरीली शराब कांड में नौ लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना में पुलिस ने सपा के फूलपुर-पवई से बाहुबली विधायक रमाकांत यादव के भांजे रंगेश यादव को पुलिस ने इस मामले में आरोपी बनाया। जिसकी विवेचना के दौरान विधायक रमाकांत यादव का नाम भी सामने आया।

विज्ञापन
SP MLA Ramakant Yadav's bail application rejected, what is Mahul scandal?
सांसद रमाकांत यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के माहुल में जहरीली शराब कांड में जेल में बंद सपा के बाहुबली सांसद रमाकांत यादव के जमानत की अर्जी को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। जमानत अर्जी खारिज होने के कारण रमाकांत यादव को जेल में ही रहना होगा।

विज्ञापन


बताते चलें कि गत वर्ष माहुल में हुए जहरीली शराब कांड में नौ लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना में पुलिस ने सपा के फूलपुर-पवई से बाहुबली विधायक रमाकांत यादव के भांजे रंगेश यादव को पुलिस ने इस मामले में आरोपी बनाया। जिसकी विवेचना के दौरान विधायक रमाकांत यादव का नाम भी सामने आया। इसी बीच रमाकांत यादव लोकसभा चुनाव के दौरान अकबर अहमद डंपी के साथ हुई मारपीट के मामले में जमानत के लिए कोर्ट पहुंचे। कोर्ट ने उन्हें जमानत न देते हुए जेल भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने भी जहरीली शराब कांड मामले में इनका नाम शामिल कर लिया। मारपीट के मामले में विधायक रमकांत यादव को कोर्ट से जमानत मिल गई लेकिन जहरीली शराब कांड मामले में जमानत के लिए वह हाईकोर्ट गए थे। हाईकोर्ट ने भी उनकी जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है। जिसके कारण अब उन्हेें जेल में ही रहना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed