फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accusation of fraud worth 20.10 lakh under the pretext of securing a flat.

Azamgarh News: फ्लैट दिलाने के नाम पर 20.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप

Sun, 23 Aug 2026 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Accusation of fraud worth 20.10 lakh under the pretext of securing a flat.
शहर कोतवाली क्षेत्र में फ्लैट दिलाने के नाम पर 20.10 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। हरैया निवासी संतोष कुमार त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार, आरोपियों ने दिल्ली स्थित एक फ्लैट दिलाने का भरोसा देकर संतोष से अलग-अलग समय में रकम ली। आरोप है कि हरिश्चंद्र गुप्ता के खाते में सात लाख, निशा के खाते में एक लाख और नरेंद्र उपाध्याय के खाते में 10.85 लाख रुपये भेजे गए।
विज्ञापन

इसके अलावा 1.25 लाख रुपये नकद दिए गए। इस तरह कुल 20.10 लाख रुपये दिए जाने का दावा किया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि रकम लेने के बाद फ्लैट उनके नाम कराने के बजाय आरोपियों ने उसे अपने नाम पंजीकृत करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में नवंबर 2025 में फ्लैट बेच भी दिया गया। इसकी जानकारी होने पर संतोष ने रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने धमकी दी। कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed