{"_id":"6a89ee482c3aa91f06031824","slug":"young-woman-arrested-for-slitting-akbaris-throat-after-being-caught-stealing-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-155843-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: चोरी करते पकड़े जाने पर अकबरी की गला रेतकर की थी हत्या, युवती गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: चोरी करते पकड़े जाने पर अकबरी की गला रेतकर की थी हत्या, युवती गिरफ्तार
विज्ञापन
बरदह थाना क्षेत्र में चोरी करते पकड़े जाने के बाद अकबरी की गला रेतकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी बबिता को गिरफ्तार किया है।
एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवती मृतका के घर पहले से आती-जाती थी और उसे रुपये रखे होने की जानकारी थी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून से सना चाकू भी बरामद कर लिया।
ग्राम करिया गोपालपुर निवासी मुस्तफा ने 20 अगस्त को पुलिस को सूचना दी थी कि उनकी पुत्री अकबरी की शादी बरदह में हुई थी। अकबरी अपने दो बच्चों के साथ घर पर रहती थी, जबकि पति ताहिर और बड़ा पुत्र मुंबई में रहते हैं।
उसके गले पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने जांच के दौरान पड़ोस में रहने वाली बबिता गोंड को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
पूछताछ में उसने बताया कि मृतका के घर उसका आना-जाना था और उसे जानकारी थी कि अकबरी रुपये बेड के नीचे रखती है। 20 अगस्त को वह चोरी की नीयत से घर पहुंची और रुपये निकालने लगी। इसी दौरान अकबरी ने उसे देख लिया।
एसपी सिटी ने बताया कि विरोध करने पर दोनों में हाथापाई हुई और इस दौरान अकबरी चारपाई के पाए से टकराकर बेहोश हो गई। पकड़े जाने के डर से आरोपी ने किचन में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से उसका गला रेत दिया और भाग निकली।
एसपी सिटी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अकबरी के सिर पर चोट लगी थी। हत्या के पहले वह बेहोश थी, इसलिए हत्या के समय आरोपी के हाथों और कपड़ों में अधिक खून नहीं लगा मिला। यदि वह होश में होती तो वह संघर्ष करती और गला कटने पर खून उसके ऊपर चला जाता।
आरोपी ने घटना में प्रयुक्त चाकू घर के पास करकट में छिपा दिया था, जिसे उसकी निशानदेही पर बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बबिता गोंड को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
00
चंद कदम की दूरी पर आरोपी युवती का था घर
आजमगढ़। एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि मृतका अकबरी के घर से चंद कदम की दूरी पर ही आरोपी युवती बबिता गोंड का घर है। दोनों के घर पास होने के कारण बबिता का अकबरी के यहां अक्सर आना-जाना था। इसी दौरान उसे मृतका के घर की स्थिति और रुपये रखे जाने की जानकारी मिली थी।