फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP leaders should not talk about historical issues: Akhilesh Yadav

ऐतिहासिक विषयों पर बात नहीं करें सपा नेता : अखिलेश यादव

Wed, 16 Apr 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
SP leaders should not talk about historical issues: Akhilesh Yadav
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को मेंहनगर विधानसभा के मंगरावा गांव में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आगरा में करणी सेना के विरोध प्रदर्शन पर कहा कि अगर भाजपा के 400 सांसद होते तो सड़कों पर नंगी तलवारें और राइफलें दिखतीं। कोई सड़क-गली सूनी न बचती, जहां पर बवाल न हुआ होता। भाजपा के कार्यक्रम हिटलर की याद दिलाते हैं, हिटलर अपने कार्यकर्ताओं को वर्दी पहनाकर रखता था। हिटलर के ये कार्यकर्ता पुलिस की वर्दी में रहते थे। ये जो सेना दिखाई दे रही है ये भाजपा के ट्रूपर्स हैं। उन्होंने सपा सांसद रामजीलाल सुमन और राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ऐतिहासिक विषयों पर बात नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन

पुराने निवेश रोकने से प्रदेश का विकास बाधित
एक सपा नेता के घर दावत-ए-वलीमा में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने पुराने निवेश के इंसेंटिव को रोककर प्रदेश के विकास को बाधित किया। जो सरकार नौ साल में लैंडबैंक बना रही है, वो क्या इंसेंटिव लाएगी। पुराने निवेश का इंसेंटिव आज भी दे रहे हैं। समाजवादियों ने निवेश लाने का काम किया था, जिससे कारोबार बढ़ा। भाजपा ने इंसेंटिव रोका, एक बड़ी कंपनी को कोर्ट जाना पड़ा, तब जाकर इंसेंटिव मिला।
विज्ञापन

भाजपा पर कमीशनखोरी का आरोप
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने भाजपा पर कमीशनखोरी का आरोप लगाया। कहा कि इंसेंटिव की बात कर रहे हैं, कहीं कमीशन की बात तो नहीं। एक आईएएस अंडरग्राउंड नहीं है, वो मुख्यमंत्री आवास में ही होगा। ये इंसेंटिव-कमीशन का झगड़ा नहीं, बल्कि मुख्य लोगों के बंटवारे का खेल है। कहा कि मुझे दो चीजें पता हैं, पहला कि वो आगे कार्यवाहक होगा पीछे सिंह होगा। पुराना नाम न लेते हुए उन्होंने इशारा करते हुए निशाना साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस हिरासत में युवक की मौत काला धब्बा
अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में अनुसूचित जाति के युवक की पुलिस हिरासत में हुई मौत का जिक्र करते हुए कहा, पुलिस पर आरोप है कि उसकी वजह से युवक की जान गई। इससे बड़ा काला धब्बा पुलिस के लिए क्या हो सकता है। हम उसके न्याय के लिए लड़ेंगे। उन्होंने बस्ती में एक उपाध्याय की पुलिस पिटाई से मौत का भी उल्लेख किया और सरकार पर पीड़ितों की मदद न करने का आरोप लगाया।
महाकुंभ में हुई मौत का छिपाया जा रहा आंकड़ा
मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा और कांग्रेस को बदनाम करने के लिए भाजपा पैसे खर्च कर रही है। अखिलेश यादव ने किसानों की आय दोगुनी न होने और गेहूं खरीद में निजी कंपनियों को रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, सरकार बड़े उद्योगपतियों के साथ मिलकर महंगा आटा बेचने की साजिश कर रही है। महाकुंभ पर कहा कि सरकार का दावा है कि 70 करोड़ लोगों ने स्नान किया, लेकिन 1000 से ज्यादा लोगों की मौत का आंकड़ा छिपाया जा रहा है।
सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
अखिलेश यादव करीब दो घंटा तक कार्यक्रम में रहे। उन्होंने सपा सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा, हमने मेडिकल कॉलेज, लोहिया आवास, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और स्मार्ट विलेज दिए। भाजपा के पास सिर्फ पैसा और संपन्न लोग हैं, लेकिन हमारी एकजुटता और बाबा साहेब के संविधान पर भरोसा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने और ऐसी बयानबाजी से बचने की अपील की, जो विवाद खड़ा करे। साथ ही, उन्होंने कहा कि सपा सच के लिए लड़ती रहेगी और कानून तोड़ने वालों को सजा दिलाएगी। इस कार्यक्रम के बाद वह रवाना हो गए।

अंदर जाने के लाइन में दिखे जिला पंचायत अध्यक्ष
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर के मंगरावा गांव निवासी सपा नेता हाजी अब्दुल कलाम के बेटे मोहम्मद शादिक की शादी के उपलक्ष्य में दावत-ए-वलीमा था। उक्त कार्यक्रम में सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल हुए। कार्यक्रम में सपा के कई दिग्गज नेता भी शामिल हुए। लेकिन लिस्ट में नाम नहीं होने के कारण जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव को भी गेट पर पुलिस ने रोक दिया। करीब 10 मिनट तक वो बाहर ही खड़े रहे। इसके बाद अंदर से उन्हें बुलावा आया तो उन्हें अंदर जाने दिया गया।

अखिलेश को देखने के लिए भीड़ में हुई धक्कामुक्की
कार्यक्रम में शामिल होने आए अखिलेश यादव को देखने के लिए उनके समर्थकोंं की भारी भीड़ रही। उन्होंने बालकनी में आकर समर्थकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आपका प्यार हमें ऐसे ही मिलता रहे। उन्हें देखने के लिए खूब धक्कामुक्की हुई। वहीं पत्रकारों को भी अंदर जाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed