फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP leader accused of hurting religious sentiments, case filed

Azamgarh News: सपा नेता पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, केस

Wed, 16 Jul 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
SP leader accused of hurting religious sentiments, case filed
आजमगढ़। थाना कंधरापुर क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी समाजवादी पार्टी के नेता और शिब्ली कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पप्पू यादव के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है। थानाध्यक्ष कंधरापुर केके गुप्ता ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

हरिवंश मिश्रा ने थानाध्यक्ष कंधरापुर को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि पप्पू यादव ने मंत्र को गलत ढंग से बोलते हुए अनर्गल शब्दों का प्रयोग किया इससे हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने यह अमर्यादित कृत्य सोशल मीडिया के माध्यम से किया है। हरिवंश ने मांग की है कि ऐसी आपत्तिजनक हरकत करने वाले व्यक्ति के खिलाफ तत्काल केस दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए ताकि हिंदू धर्म, संस्कृति और पूजा-पद्धति की गरिमा को ठेस पहुंचाने वालों पर लगाम लगाई जा सके।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कंधरापुर केके गुप्ता ने कहा कि भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने शिकायत की थी साथ ही उन्होंने शिकायत से संबंधित साक्ष्य भी उपलब्ध कराए थे। इसके आधार पर पप्पू यादव पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed