फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP has 10 MLAs and 2 MPs but still the development of the district is stalled

Azamgarh News: सपा के 10 विधायक, 2 सांसद, फिर भी जिले का विकास ठप

Fri, 25 Apr 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
SP has 10 MLAs and 2 MPs but still the development of the district is stalled
संवाद न्यूज एजेंसी अहरौला । सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित जन चौपालों में समाजवादी पार्टी (सपा) पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में सपा के 10 विधायक, 2 सांसद और 4 एमएलसी होने के बावजूद जिले का विकास ठप पड़ा है। अरुण राजभर ने आरोप लगाया कि सपा की पूर्व सरकार ने विकास के नाम पर केवल लूट मचाई और अब भी सपा नेता सरकार के विकास कार्यों को अटकाने, भटकाने और लटकाने में लगे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा के नेता इटावा के नरेश को खुश करने में लगे हैं और वहीं करते हैं, जो उन्हें अच्छा लगता है। आजमगढ़ की जनता अब बदलाव चाहती है और ऐसे प्रतिनिधि को चुनेगी, जो उनके दुख-सुख में उनके साथ रहे। राजभर ने जम्मू-कश्मीर में धर्म और मजहब के आधार पर गोलीबारी की घटना का जिक्र करते हुए सपा के पीडीए नेताओं पर निशाना साधा और कहा कि वे सरकार के अच्छे कार्यों का दुष्प्रचार करने में व्यस्त हैं। अरुण राजभर के नेतृत्व में अतरौलिया विधानसभा के मेहियापार, अरुशा, मेहदवारा, छतौना, भीमलपुर सहित 12 गांवों में जन चौपाल आयोजित की गईं। इन चौपालों में स्थानीय लोगों ने पंचायत विभाग से संबंधित पेंशन, आवास, शौचालय आदि की समस्याएं उठाईं। राजभर ने सरकार की योजनाओं को हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक सिंह, विमल, विशाल श्रीवास्तव, रमाशंकर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed