फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP chief is misleading the society by forming PDA: Anil Rajbhar

सपा मुखिया पीडीए बना समाज को कर रहे गुमराह : अनिल राजभर

Mon, 28 Jul 2025 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
SP chief is misleading the society by forming PDA: Anil Rajbhar
अमिलो । प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने सबको आगे बढ़ने का अवसर दिया है। चाय वाला पिछड़ा समाज से देश का प्रधानमंत्री बन देश को आगे ले जाने का काम कर रहे हैं। जबकि सपा के मुखिया अखिलेश यादव पीडीए बना कर जाति-बिरादरी में बांटने की राजनीति कर हमारे समाज को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने उक्त बातें रविवार को अमिलो महाजन की बाग में आयोजित भगवात दत्त प्रजापति समारोह में कही।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि संविधान और आरक्षण के चेहरे के पीछे पिछड़ों को बांटने का काम कुछ लोग कर रहे हैं। हमें एकजुट होकर इनसे सजग रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज इस कार्यक्रम में पिछड़े प्रजापति, राजभर, चौहान सहित अन्य सभी जाति के लोगो को देख कर मन प्रसन्न हो गया। कहा कि पिछड़ा समाज का बेटा भी आईएएस, पीसीएस, डॉक्टर, इंजीनियर बने। हमारे समाज के जाति बिरादरी का जो भी काम है उसे हम करेंगे और आगे बढ़ेंगे। इस अवसर पर राम दर्शन यादव, विनोद प्रजापति, अभय प्रजापति, इंदल प्रजापति, सुधीर प्रजापति, आकाश चंद्रा सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed