फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP candidate from Padamkar muncipality of Azamgarh

पदमाकर नपा आजमगढ़ से सपा प्रत्याशी

Wed, 01 Nov 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Wed, 01 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
SP candidate from Padamkar muncipality of Azamgarh
An interesting story of samajwadi party symbol bicycle
आजमगढ़। नगर निकाय चुनाव में आजमगढ़ नगरपालिका क्षेत्र से पदमाकर लाल वर्मा उर्फ घुट्टूर सेठ को प्रत्याशी घोषित कर सपा ने अपनी ताल ठोंक दी है। पार्टी ने नगरपालिका मुबारकपुर और तीन नगर पंचायतों में प्रत्याशियों की घोषणा अभी नहीं की है। शेष सभी नगर पंचायतों में प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है।       
विज्ञापन


पहली बार पार्टी सिंबल पर हो रहे नगर निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी अधिक देखने को मिल रही है। हर पार्टी ठोंक पीटकर जीताऊ उम्मीदवार को मैदान में उतारना चाहती है। जिसके कारण टिकट को लेकर कयासों का दौर जारी है।
विज्ञापन


लेकिन बुधवार को सपा ने कयासों पर विराम लगाते हुए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी। पार्टी ने नगर पालिका आजमगढ़ से पदमाकर लाल वर्मा उर्फ घुट्टूर सेठ को प्रत्याशी बनाया है जबकि मुबारकपुर नगर पालिका सीट पर अभी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नगर पंचायतों में नगर पंचायत निजामाबाद में प्रत्याशी घोषित नहीं, बिलरियागंज से आरिफ, मेंहनगर में प्रत्याशी घोषित नहीं, अजमतगढ़ में रामप्रकाश, जीयनपुर से नंदलाल यादव, कटघर लालगंज से महेश सोनकर, सरायमीर से उर्मिला यादव, फूलपुर से प्रत्याशी घोषित नहीं, अतरौलिया सुभाष चंद्र जायसवाल, महराजगंज से रेनू देवी पत्नी सीताराम और नगर पंचायत माहुल से कुसुम यादव पत्नी देवी चंद्र यादव को समाजवादी ने प्रत्याशी बनाया है।       

भोला निषाद ने सपा के खिलाफ बजाया बिगुल
आजमगढ़। फूलन सेना के पूर्व जिलाध्यक्ष और सपा कार्यकर्ता भोला निषाद ने समाजवादी पार्टी से टिकट न मिलने पर नाराजगी जताई है।

पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को फैक्स भेजकर कहा कि कुछ माह पूर्व पालिका चुनाव में उम्मीदवार बनाए जाने के लिए मुझे आश्वासन दिया गया था। प्रत्याशी चयन के लिए मुख्यालय पर जो सूची भेजी गई उसमें हमारा नाम नहीं है।



टिकट ने मिलने से निषाद समाज के लोगों में काफी निराशा है। समाज के लोगों ने कहा तो निर्दल चुनाव लड़ेंगे। समाजवादी पार्टी ने निषाद समाज के एक भी सदस्य को प्रत्याशी नहीं बनाया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed