फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP candidate attacked

पवई में सपा प्रत्याशी पर हमला, नामांकन से रोकने का प्रयास

Thu, 08 Jul 2021 06:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
SP candidate attacked
पवई। स्थानीय ब्लाक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जम कर तांडव मचाया और दो बजे तक सपा प्रत्याशी को नामांकन नहीं करने दिया। इतना ही नहीं भाजपा विधायक अरूणकांत यादव ने स्वयं लाठी से सपा प्रत्याशी पर हमला कर दिया। जिससे उसका सिर फट गया। पुलिस लाठियां भांज कर भाजपा कार्यकर्ताओं को किसी तरह हटाया और सपा प्रत्याशी को अंदर पहुंचाया। अंतिम समय में सपा के प्रस्तावक किसी तरह पहुंचे तो नामांकन दाखिल हो सका।
विज्ञापन

पवई ब्लाक प्रमुख पद पर पूर्व सांसद रमाकांत यादव के छोटे पुत्र व भाजपा विधायक अरुणकांत यादव के छोटे भाई वरुणकांत यादव भाजपा प्रत्याशी हैं। सुबह 11 बजे वे ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचे और दो सेट में नामांकन किया। इसके बाद भाजपा विधायक अरुणकांत यादव सैकड़ों समर्थकों के साथ ब्लाक से 100 मीटर की दूरी पर बैठ गए। भाजपा कार्यकर्ताओं की योजना थी कि सपा प्रत्याशी ओंकार यादव को नामांकन न करने दिया जाए। ओंकार के साथ पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव भी मौके पर मौजूद थे, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं के उग्र तेवर को देखते हुए वे नामांकन करने ब्लाक तक पहुंचने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। साढ़े बारह बजे के लगभग एसडीएम रावेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। मौके का हाल देख उन्होंने सीओ जितेंद्र कुमार को भी बुला दिया। इसके बाए एसओ पवई सपा प्रत्याशी को लेकर नामांकन के लिए आगे बढ़े तो भाजपा विधायक अरुणकांत व प्रत्याशी वरुणकांत बीच सड़क पर आ गए।
विज्ञापन

अरुणकांत ने सपा प्रत्याशी पर हमला कर दिया। जिससे उसका सिर फूट गया फिर क्या था भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें लातघूंसों से पीट दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं के उग्र तेवर को देखते हुए सीओ ने लाठी चार्ज करा दिया, जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ता पीछे हटे और पुलिस कर्मी सपा प्रत्याशी को लेकर ब्लाक पर पहुंचे। प्रत्याशी तो ब्लाक पर पहुंच गया लेकिन उसके प्रस्तावक नहीं पहुंच सके। अंतिम समय में प्रस्तावक प्राइवेट बस में सवार होकर ब्लाक गेट पर पहुंचे तब सपा प्रत्याशी का नामांकन हो सका। घटना से सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed