फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   'Seva Sankalp Yatra' welcomed at the medical college.

Azamgarh News: सेवा संकल्प यात्रा का मेडिकल कॉलेज में स्वागत

Wed, 07 Oct 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
'Seva Sankalp Yatra' welcomed at the medical college.
वडनगर से वाराणसी यात्रा के राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर स्वागत करते लोग। संवाद
सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर से वाराणसी लोकसभा क्षेत्र की यात्रा मंगलवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज आजमगढ़ पहुंची। यहां यात्रा में शामिल लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
विज्ञापन

चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में चिकित्सकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने वृक्षारोपण भी किया। इसके बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत कर उन्हें फल और पेयजल भी उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. बीडी सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान भारत समेत विभिन्न योजनाओं से लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल रही है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण पूरा हो चुका है। इसके संचालन से गंभीर मरीजों को आधुनिक उपचार की सुविधा मिलेगी।

पैरामेडिकल और नर्सिंग कॉलेज के संचालन से युवाओं को स्वास्थ्य क्षेत्र में शिक्षा और प्रशिक्षण भी मिल रहा है। इस दौरान सीएमएस डॉ. इसरत अली अंसारी, चिकित्सा शिक्षक, नर्सिंग अधिकारी, पैरामेडिकल स्टाफ, मैट्रन और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा की भावना को बढ़ावा देना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed