फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three arrested in cases of chain snatching, murderous assault, and fake passports.

Azamgarh News: चेन छीनने, जानलेवा हमला और फर्जी पासपोर्ट के मामलों में तीन गिरफ्तार

Wed, 07 Oct 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Three arrested in cases of chain snatching, murderous assault, and fake passports.
अभियान में बरदह और फूलपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। बरदह पुलिस ने महिला से चेन छीनने और जानलेवा हमले के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया। फूलपुर पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी और फर्जी पासपोर्ट देने के आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

बरदह थाना प्रभारी चंद्रदीप कुमार ने बताया कि क्षेत्र के बेलवाना निवासी संजीव कुमार राय ने पांच अगस्त को पुलिस को बताया था कि वह पत्नी कविता राय के साथ बाइक से वाराणसी से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

उसरगांवा पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार दो युवकों ने उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन छीन ली और भाग निकले। मामले में बरदह थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सूरज निषाद का नाम सामने आया। मंगलवार को टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, चेन झपट्टामारी से मिले सात हजार रुपये, तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। तमंचे के मामले में अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पूछताछ में सूरज ने बताया कि बाइक उसने अपने साथी वकील उर्फ कृष्णा सोनकर के साथ वाराणसी रेलवे स्टेशन के पास से चोरी की थी। बरदह पुलिस ने जगदीशपुर सोहौली गांव में हुए जानलेवा हमले के मामले में विशाल राजभर को कमालपुर चौराहे से गिरफ्तार किया।
तीन अक्तूबर की रात गांव के भुवाल बिंद और सौरभ बिंद पर लाठी-डंडे और चाकू से हमला किया गया था। इसमें दोनों को गंभीर चोटें आई थीं। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना के दौरान अन्य धाराएं बढ़ाई गई थीं।
गिरफ्तार विशाल राजभर के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। फूलपुर पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.30 लाख रुपये लेने और कूटरचित पासपोर्ट उपलब्ध कराने के आरोपी ओसामा को गिरफ्तार किया।
आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर उसने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। न्यायालय के आदेश पर फूलपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस ने मंगलवार को ओसामा निवासी अरनौला, दीदारगंज, हाल पता चमराडीह, फूलपुर को सुदनीपुर पावर हाउस के पास से दोपहर करीब 12.35 बजे गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार इस मामले में कोई बरामदगी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed