फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP Bahubali MLA Ramakant Yadav lodged in Azamgarh Jail has been shifted to Fatehgarh Jail

सपा विधायक रमाकांत यादव आजमगढ़ जेल से शिफ्ट: फतेहगढ़ सेंट्रल जेल भेजे गए, शराब कांड में आया था नाम

Sat, 10 Sep 2022 02:58 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 10 Sep 2022 02:58 PM IST
सार

आजमगढ़ जेल में बंद सपा के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव को फतेहगढ़ कारागार स्थानांतरित कर दिया गया है। विधायक रमाकांत यादव माहुल जहरीली शराब कांड में नाम आने के मामले में जिला कारागार में बंद हैं।

विज्ञापन
SP Bahubali MLA Ramakant Yadav lodged in Azamgarh Jail has been shifted to Fatehgarh Jail
विधायक रमाकांत यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शासन के निर्देश पर आजमगढ़ कारागार में बंद सपा के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव को फतेहगढ़ कारागार शिफ्ट कर दिया गया है। कुछ और बंदियों को भी भेजे जाने की सूचना है। पूरी प्रक्रिया बहुत ही गोपनीय तरीके से हुआ। पूर्व सांसद व मौजूद फूलपुर पवई विधायक रमाकांत यादव माहुल जहरीली शराब कांड में नाम आने के मामले में जिला कारागार में बंद हैं।

विज्ञापन


पूर्व के एक मामले में जमानत के लिए अदालत पहुंचने पर न्यायालय ने उन्हें जमानत देने के बजाय न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था। इसके बाद से पुलिस महकमा एक के बाद एक कर कई मामलों में विधायक का नाम उजागर कर दिया। जिसमें माहुल जहरीली शराब कांड के साथ ही विधानसभा चुनाव की मतगणना के पूर्व मतगणना स्थल चकवल पर एक कर्मी से लैपटॉप की लूट का मामला भी शामिल है।
विज्ञापन


जेलर विकास कटियार ने बताया कि  रमाकांत यादव को आजमगढ़ से फतेहगढ़ कारागार स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्होंने कुछ और लोगों को भी दूसरे जेल भेजे जाने की बात कही लेकिन वो कौन लोग हैं यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने जेल में की थी मुलाकात

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव बीते दिनों आजमगढ़ पहुंचे थे। उन्होंने जेल में जाकर रमाकांत यादव से मुलाकात की थी। 22 अगस्त को लगभग एक घंटे की मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि सरकार के इशारे पर विराधियों का उत्पीड़न किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed