फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP and Pradhan met DIG to get justice for Pradhan

प्रधान को न्याय दिलाने के लिए डीआईजी से मिले सपाई और प्रधान

Fri, 03 Sep 2021 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
SP and Pradhan met DIG to get justice for Pradhan
डीआईजी से मुलाकात करने जाता सपा का प्रतिनिधिमंडल और प्रधान। - फोटो : AZAMGARH
सठियांव। देवली खालसा के प्रधान का मामला शुक्रवार को डीआईजी तक पहुंच गया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार, पूर्व अध्यक्ष अखिलेश यादव, एमएलसी राकेश कुमार यादव और प्रधान संघ का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस महानिरीक्षक से मिला और न्याय की मांग की।
विज्ञापन

नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा शासन में पुलिस द्वारा दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं का शोषण और उत्पीड़न हो रहा है। सपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। बताते चलें कि बुधवार को मुबारकपुर थाना क्षेत्र के एक सिपाही द्वारा प्रधान दीपक कुमार को बुलाया गया और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष मुबारकपुर ने घटना से इंकार किया है। बृहस्पतिवार को प्रधान संघ ने ब्लाक मुख्यालय पर ज्ञापन दिया था। इस संबंध में शुक्रवार को सपा नेताओं व प्रधानों को पुलिस महानिरीक्षक ने जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। इस अवसर पर रामप्रवेश महाप्रधान, राजेश प्रधान, त्रिपुरारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed